हर हाल में शहर में जल जमाव नहीं हो, डीएम ने दिया कार्य पालक पदाधिकारी को निर्देश

Listen to this article

हर हाल में शहर में जल जमाव नहीं हो, डीएम ने दिया कार्य पालक पदाधिकारी को निर्देश

खुले नाले के ऊपर लगाएं स्लैब – डॉ अलोक रंजन घोष, डीएम

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिलाधिकारी डॉ अलोक रंजन घोष ने खगड़िया शहर में बुढ़ी गंडक नदी के किनारे स्थित स्लुइस गेट की पैकिंग और सीलिंग की जानकारी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं से ली। जिलाधिकारी ने खगड़िया नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 दाननगर में स्थित पंप हाउस का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद खगड़िया को दिया।जिलाधिकारी ने खगड़िया शहर में जल-जमाव एवं नालों की उड़ाही के संबंध में भी जानकारी ली एवं महात्मा गांधी मार्ग में नाला उड़ाही कार्य का स्वयं निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद खगड़िया राजीव कुमार गुप्ता को निर्देश दिया कि मानसून के प्रारंभ होने से पूर्व नाला उड़ाही का काम समाप्त हो जाना चाहिए एवं कहीं भी जल-जमाव ना होने पाए, ये भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने खुले नालों के ऊपर स्लैब लगाने का निदेश भी कार्यपालक पदाधिकारी को दिया। नगर विकास एवं आकाश आवास विभाग द्वारा भी इन कार्यों को मानसून से पूर्व कराने का निदेश प्राप्त है और इसी निर्देश के आलोक मेंजिलाधिकारी ने स्वयं निरीक्षण किया और धरातल पर किए जा रहे कार्यों से अवगत हुए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा, अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद खगड़िया राजीव कुमार गुप्ता, सिटी मैनेजर खगड़िया राजीव झा उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000