पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में हुई राजभाषा हिंदी से संबंधित समीक्षा बैठक

Listen to this article

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में हुई राजभाषा हिंदी से संबंधित समीक्षा बैठक

ANA/Indu Prabha 

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय/हाजीपुर द्वारा क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 86वीं बैठक छत्रसाल सिंह, महाप्रबंधक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंह ने कहा कि पूर्व मध्य रेल ‘क’ क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहाँ अधिकांश कार्य हिंदी में ही होता है फिर भी राजभाषा से संबंधित अनुदेशों का अनुपालन दृढ़तापूर्वक किए जाने की आवश्यकता है। यदि अधिकारीगण छोटे-छोटे आदेश/टिप्पणी हिंदी में लिखें तो हिंदी के प्रयोग-प्रसार की दिशा में एक सकारात्मक माहौल बनेगा और इससे अधीनस्थ कर्मचारी भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। हिंदी की व्यापकता और सार्थकता सभी स्वीकारते हैं। अब समय आ गया है कि हम अपना दैनिक कामकाज हिंदी में करें. सरल और सहज शब्दों का प्रयोग करें, क्योंकि भाषा प्राथमिक रूप से अभिव्यक्ति और संवाद का माध्यम है। एक टीम के रूप में कार्य करते हुए हम यह सुनिश्चित करें कि धारा 3 (3) समेत राजभाषा के सभी मानक निर्देशों का अनुपालन कड़ाई से किया जाए तभी बैठक की सार्थकता सिद्ध होगी। इस अवसर पर राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विद्युत विभाग को महाप्रबंधक द्वारा अंतर्विभागीय राजभाषा चल शील्ड प्रदान किया गया। इसे राजीव कुमार वर्णवाल, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर ने प्राप्त किया। महाप्रबंधक महोदय द्वारा “पूर्व मध्य रेल दर्पण” राजभाषा बुलेटिन के वर्तमान अंक-9 का लोकार्पण किया गया। उल्लेखनीय है कि यह बैठक दिसंबर-2025 व मार्च-2026 को समाप्त तिमाही की समीक्षा करने के लिए आयोजित थी. राजभाषा प्रयोग-प्रसार के इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में पूर्व मध्य रेल के मंडलों, कारखानों आदि के उच्च अधिकारी उपस्थित थे, उन्होंने अपने विभागों, मंडलों आदि में राजभाषा के प्रचार-प्रसार की स्थिति के संबंध में समिति को सूचित किया। अमरेन्द्र कुमार, अपर महाप्रबंधक ने अपने वक्तव्य में कहा कि क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की इस बैठक में हम दिसंबर, 2025 व मार्च-2026 को समाप्त तिमाही के दौरान राजभाषा के प्रयोग-प्रसार का जायजा लेंगे एवं उसकी समीक्षा करेंगे और जहाँ कहीं भी कोई कमी है उसे दूर करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरा विश्वास है कि इस समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ एवं सुझाव दिये जायेंगे। मेरा मानना है कि आपसी समन्वय एवं सकारात्मकता से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। हमें प्रसन्नता है कि पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय/हाजीपुर में आप सभी के सहयोग से हम राजभाषा के प्रचार-प्रसार में निरंतर अग्रसर रहेंगे। सुश्री सविता गेडाम, मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर ने कहा कि पूर्व मध्य रेल ‘क’ क्षेत्र में स्थित है। इसलिए यहाँ अधिकांश कार्य स्वाभाविक रूप से हिंदी में ही होना चाहिए। आवश्यकता है दृढ़ इच्छाशक्ति की। ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं जहाँ और अधिक प्रयास करके हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। हमारा दायित्व है कि संघ की राजभाषा नीति के अनुरूप सभी कामकाज शत-प्रतिशत हिंदी में किए जाएं। बैठक का संचालन करते हुए उप महाप्रबंधक (राजभाषा) केशव त्रिपाठी ने कहा कि राजभाषा का प्रचार-प्रसार आपसी सहयोग से ही संभव हो सकता है. मुख्य राजभाषा अधिकारी के मार्गदर्शन और महाप्रबंधक के संरक्षण में राजभाषा विभाग हिंदी के प्रयोग-प्रसार को गति प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है. बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री अनिल कुमार शर्मा, राजभाषा अधिकारी द्वारा दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000