कार्यपालक अभियंता ई0 सुशील कुमार की सेवा निवृति पर विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

कार्यपालक अभियंता ई0 सुशील कुमार की सेवा निवृति पर विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन

ANA / S.K.VERMA
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल परिसर में कार्यपालक अभियंता ई0 सुशील कुमार प्रसाद की सेवा निवृति पर विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों अधिकारियों, अभियंताओं, संवदेकों, समाजसेवियों तथा कर्मियों ने योगदान दिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे – नव पदस्थापित कार्यपालक अभियंता ई0 शैलेन्द्र कुमार। कार्यक्रम का संचालन डा0 अरविन्द कुमार वर्मा (खगड़िया) ने किया। अवकाश ग्रहण कर रहे ई0 सुशील कुमार तथा नव पदस्थापित ई0 शैलेन्द्र कुमार को माल्यार्पण कर लोगों ने सम्मानित किया।

विदाई समारोह में कार्यपालक अभियन्ता ईo सुशील कुमार प्रसाद(अ.प्रा) को उपहार भेंट करते नव पदस्थापित कार्यपालक अभियंता ईo शैलेन्द्र कुमार, अशोक वर्मा, डॉ अरविन्द वर्मा (मंच संचालक) वे अन्य
अवकाश प्राप्त कार्यपालक अभियंता ईo शैलेश कुमार को मिथिला पेंटिंग भेंट करते ईo शैलेन्द्र कुमार व आई .टी मैनेजर रमण कुमार झा
नव पदस्थापित कार्यपालक अभियंता ईo शैलेन्द्र कुमार, लेखापाल अशोक कुमार वर्मा व मंच संचालक डॉ अरविन्द वर्मा

अपने कार्यकलापों से विभागीय कार्याे को मुकाम तक पहुॅचाने वाले ई0 सुशील कुमार के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके कार्य-शैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की। नव पदस्थापित कार्यपालक अभियंता ई0 शैलेन्द्र कुमार ने प्रोफेशनल टाइम, बाॅयोलाॅजिकल टाइम, सोशल टाइम के बारे में जानकारी देते हुए कहा- रिटायरमेन्ट होने से प्रोफेशनल टाइम खत्म हो जाता है। शेष दो टाइम का भरपूर उपयोग स्वतंत्र रूप के करें। हमलोग इनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

नव पदस्थापित कार्यपालक अभियंता ईo शैलेन्द्र कुमार का अभिवादन करते मंच संचालक डॉ अरविन्द वर्मा (खगड़िया)
अवकाश प्राप्त कार्यपालक अभियंता ईo शैलेश कुमार प्रसाद को उपहार भेंट करते सहायक अभियंता, कनीय अभियंता वे कर्मीगण
मंचासीन अवकाश प्राप्त कार्यपालक अभियंता ईo सुशील कुमार, नव पदस्थापित कार्यपालक अभियंता ईo शैलेन्द्र कुमार व मंच संचालक डॉ अरविन्द कुमार वर्मा (खगड़िया)

अन्य वक्ताओं में प्रमुख थें – सहायक अभियंता ई0 यादव अरविन्द कृष्ण, ई0 प्रवीण कुमार सिन्हा, ई0 असीम कुमार, कनीय अभियंता जय शंकर प्रसाद, शेखर कुमार सुमन, संतोष कुमार, पंकज कुमार, रविश रंजन, लेखा पदाधिकारी अशोक कुमार वर्मा, आई.टी. मैनेजर रमण कुमार झा, अरविन्द झा, हीरा कुमार, जय प्रकाश मंडल, पारस कंसट्रक्शन के बबलू झा, अवनीश इंटर प्राइजेज के अजय सिंह, अनिरूद्ध सरस्वती के रौशन कुमार, पारसनाथ कंसट्रक्शन के राकेश झा, नवकांत, अमित कुमार, प्रमोद यादव, संजय यादव, प्रवीण सिंह, पवन सिंह, पवन राय तथा अनंत कुमार यादव आदि।

मंचासीन अवकाश प्राप्त कार्यपालक अभियंता ईo शैलेश कुमार प्रसाद, नव पदस्थापित कार्यपालक अभियंता ईo शैलेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता ईo प्रवीण कुमार सिन्हा, असीम कुमार, लेखापाल अशोक कुमार वर्मा व मंच संचालक डॉ अरविन्द कुमार वर्मा

सेवा निवृत कार्यपालक अभियंता ई0 सुशील कुमार को अशोक वर्मा, रमण झा, जे.पी. मंडल के अलावे अन्य कर्मियों ने उपहार भेंट किया। दूसरी ओर नव पदस्थापित कार्यपालक अभियंता ई0 शैलेन्द्र कुमार को भी कर्मियों ने सम्मानित करते हुए उपहार भेंट किया। विदाई सह सम्मान समारोह में ही स्थानांतरित हुए सहायक अभियंता ई0 प्रवीण कुमार सिन्हा तथा ई0 अबुल हुसैन को भी विदाई सामग्रियाॅ दी गई। प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी तेजेन्द्र प्रसाद राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129