पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद की तीसरी पुण्य तिथि पर जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने दी श्रृद्धांजलि

राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बाखूबी निभाए थे स्वo विद्यासागर - मनोहर यादव

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद की तीसरी पुण्य तिथि पर जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने दी श्रृद्धांजलि

राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बाखूबी निभाए थे स्वo विद्यासागर – मनोहर यादव

ANA/Arvind Verma

गोगरी। पूर्व मंत्री पूर्व राज्यसभा सदस्य विद्यासागर निषाद का उनके पैतृक गांव उसरी स्थित उनके आवास पर उनकी तीसरी पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर मौजूद राजद नेता एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों ने उन्हें एक महान नेता बताते हुए इलाके के लोगों का मसीहा बताया। पूर्व मंत्री के तीसरी पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मनोहर यादव ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करने के बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से कहा कि झोपड़ी के लाल पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद ने जिस प्रकार गरीबी के बीच ईलाके, बिहार एवं देश पैमाने पर राजनीति में पहचान बनाई आज इस तरह की पहचान विरले ही बना पाते हैं। उन्होंने निषाद जी जैसे व्यक्तित्व को राजनीतिक पहचान दिलाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विद्यासागर निषाद को लालू प्रसाद यादव ने जिस उम्मीद से जिम्मेवारी दी थी उस पर वह खरा उतरे एवं इलाके का विकास करने में सफलता अर्जित की थी। यही वजह है कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें बाद में राज्यसभा भी भेजने का निर्णय लिया था। पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद के पुत्रवधू एवं नगर परिषद गोगरी के सभापति रंजीता कुमारी निषाद ने उनके उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए गोगरी अनुमंडल की स्थापना सहित कई कार्य लोगों को गिनाया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अबू मोहम्मद उर्फ गुदर सेठ, फैजान आलम, राजद नेता उदय यादव, कैलाश चंद्र यादव, नरेंद्र यादव आदि सहित कई लोगों ने संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद के तीसरे पुण्यतिथि के मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार, पूर्व नगर पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव,पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज,पूर्व जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार, पूर्व वार्ड पार्षद चंद्रशेखर कुमार,गोगरी राजद नगर अध्यक्ष आकर्षण राज चौरसिया, कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार, प्रधान सहायक मनोरंजन कुमार द्विवेदी, वार्ड पार्षद, चंदन कुमार, विकास कुमार, के अलावा स्थानीय बुद्धिजीवियों में नलिनेश कुमार सिन्हा, मनोज कुमार कुशवाहा, मनोज कुमार, पप्पू कुमार, प्रमोद कुमार, बिजेंन्द्र निषाद, लखन निषाद, जितेंद्र निषाद, निखिल कुमार, मोहम्मद मुबारक हुसैन आदि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129