गरीब व असहाय महिलाओं की मददगार थीं समाज सेविका दमयंती देवी – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

गरीब व असहाय महिलाओं की मददगार थीं समाज सेविका दमयंती देवी – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

प्रथम महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संस्थापक अध्यक्ष स्व० दमयंती देवी थीं मेरी प्रेरणा स्रोत – इन्दु प्रभा

ANA/S.K.Verma

खगड़िया। माता दमयंती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रभा महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संस्थापक अध्यक्ष व समाज सेविका स्व० दमयंती देवी, पति – स्व० कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा, कार्यालय अधीक्षक (अवकाश प्राप्त) की पुण्य तिथि पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और कहा दमयंती देवी ने खगड़िया

जिले में प्रथम महिला कॉपरेटिव संस्था की स्थापना 1988 में की थी। संस्था द्वारा संचालित महिला प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से सैकड़ों गरीब एवं आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर स्वरोजगार दिलाने में सहयोग की थी। वे गरीब व असहाय महिलाओं की मददगार थीं। प्रभा महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की सचिव एवं महिला पत्रकार इन्दु प्रभा ने कहा दमयंती देवी मृदुभाषी एवं दयालु स्वभाव की थीं। वे अक्सर महिलाओं को कहा करती थीं आधी रोटी खाओ पर बच्चों को अवश्य पढ़ाओ। तुम भी निरक्षर नहीं रहो, कम से कम साक्षर जरूर बनो। दिवंगत दमयंती देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख हैं पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, अभिलाष, राजेश कुमार यादव, सदानंद भगत, राजेंद्र सिंह, आदित्य वर्धनम, शशि भूषण प्रसाद, दीपक कुमार, राजेन्द्र रावत, अजय कुमार, उमेश चौधरी, अरुण वर्मा, अजय वर्मा, इन्दु प्रभा, बेला कुमारी तथा अशोक वर्मा आदि ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129