डीएम रौशन कुशवाहा ने हौकरों को कंबल ओढ़ा कर हृदय से लगाया गले

अहले सुबह अखबार घर घर पहुंचाने वाले हॉकर सम्मान के काबिल - रौशन कुशवाहा, डीएम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

डीएम रौशन कुशवाहा ने हौकरों को कंबल ओढ़ा कर हृदय से लगाया गले

अहले सुबह अखबार घर घर पहुंचाने वाले हॉकर सम्मान के काबिल – रौशन कुशवाहा, डीएम

ANA/Arvind Verma

बेगुसराय। समाहरणालय परिसर अवस्थित कारगिल विजय भवन में, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिलाध्यक्ष- सह- बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्ष्यता में विशिष्ठ अतिथि बेगूसराय के पत्रकार संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विनोद कर्ण की गरिमामयी उपस्थिति में और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार अमर जी के संयोजकत्व में, उपरोक्त सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बेगूसराय जिले के सभी प्रमुख समाचार पत्र और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति में एक सौ दस हौकरों को कंबल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। एक एक हॉकर को कंबल ओढ़ा कर, हृदय से गले लगा कर अध्यक्ष रोशन कुशवाहा का हृदय भर आया। हॉकर की सेवा की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा,” अत्यधिक शीत लहर में ही नहीं, बरसात के मौसम में, पाठक के जागने से पहले,पानी से अखवार को बचाते हुए, अहले सुबह घर घर अखवार नियमित पहुंचाते हैं,तब हम देश दुनियां की खबरों से रूबरू हो पाते हैं। आश्चर्य तो यह है की वर्षों नियमित पाठकों तक सेवा पहुंचाने वाले इन हॉकरो को ज्यादातर पाठक पहचानते नहीं हैं। किस पाठक को, किस अखबार को, किस तल्ले पर, पहुंचाना है? उनका अचूक निशाना और यादास्त भी देखने और प्रशंसा के काबिल है, जिस व्यक्ति को जो अखवार पहुंचाना है, इस निशाने से फेंकते हैं, अखबार उसी व्यक्ति के पास पहुंचता है। इनकी अप्रतिम सेवा समाज में अदृश्य और उपेक्षित रह जाता है। रेड क्रॉस बेगुसराय द्वारा आज उनकी सेवा के महत्व को पहचान के मुकाम तक पहुंचाने के प्रयास से अविभूत हूं। इन होवकारों की किसी समस्या के त्वरित समाधान हेतु, अपनी सेवा सुलभ करने की बात भी की।”
संयोजक अशोक कुमार सिंह अमर ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा की, आपदा और विपन्नता ग्रषित मनुष्यों की सेवा में संकल्पित रेड क्रॉस एक अंतराष्ट्रीय संस्था है। इसमें पीड़ितों की जाति,धर्म,नस्ल, देश नहीं देखी जाती। मानव मानव एक हैं,सब भाई भाई हैं,एक दूसरे की विपत्ति में सहायता करना ही हमारा धर्म है।” उक्त सभा में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डा0 कांति मोहन सिंह ने विस्तार से आधुनिक समय में रेड क्रॉस की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष डॉ नलिनी रंजन सिंह ने कहा,”भीख मांग भीख देय । तीन लोक जीत लेय।।रेड क्रॉस सोसायटी का यही सिद्धांत है। दुःखी लोगों की सहायता में एक मुट्ठी दाना और सहानुभूति के दो बूंद आंसू के साथ सबको सदा तत्पर रहने का आवाहन किया।रेड क्रॉस से जुड़ने के लिए निवेदन किया।”उद्घोषक की भूमिका में समाजसेवी और रेड क्रॉस के संरक्षक दिलीप सिन्हा ने कोरोना काल से लेकर अभी तक किए गए रेड क्रॉस सोसायटी बेगूसराय द्वारा किए गए विविध सेवा कार्यों का व्योरेवार उल्लेख किया। उक्त आविष्मरीय सम्मान समारोह में, कार्यकारिणी सदस्यजिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अतिमहत्वपूर्ण,सम्मानित कार्यकारिणी सदस्य श्री विश्व रंजन कुमार उर्फ राजू जी, कांति मोहन सिंह, प्रो अशोक कुमार सिंह अमर, विश्व रंजन सिंह राजू, वरीय उपसमाहर्ता सह ओएसडी अमूल्य रत्न जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण, हिंदुस्तान के ब्यूरो प्रमुख स्मित पराग, दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रमुख कुमार भवेश, प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख विपिन कुमार मिश्रा, आज तक के सौरभ कुमार, ताजा खबर के प्रशांत कुमार, ज़ी न्यूज़ के राजीव कुमार, सरकुलेशन प्रभारी संजीव कुमार, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार, दैनिक भास्कर के सरकुलेशन प्रभारी, दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार संदीप कुमार, प्रभात खबर के रंजन कुमार और रेड क्रॉस बेगुसराय की महिला विंग की प्रमुख सदस्य श्री मति नैंसी अग्रवाल, वीना गुप्ता, चंद्रशिला कुमारी और विंदू चौधरी जी, जिला मुखिया संघ के सम्मानित अध्यक्ष सह पैगाम ए अमन कमिटी के अध्यक्ष जनाब मुहम्मद अहसान आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129