नील बकरी के कारण किसान अत्यंत संकट में, आहत किसान आत्महत्या करने को विवश – राकेश सिन्हा, सांसद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

नील बकरी के कारण किसान अत्यंत संकट में, आहत किसान आत्महत्या करने को विवश – राकेश सिन्हा, सांसद

सांसद ने किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु बिहार के उप मुख्य मंत्री को लिखा पत्र

ANA/S.K.Verma

खगड़िया। बिहार के दियारा क्षेत्र में किसानों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। जंगली नील बकरी, जिसे कुछ लोग नील गाय भी कहते हैं,की संख्या और आक्रामकता दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है। विशेषकर बेगुसराय एवंआसपास के दियारा क्षेत्र चमथा, साम्हो, बछवाड़ा, चिड़िया, बलिया, तेघड़ा, मटिहानी, चेरिया और बखरी आदि क्षेत्रों में नील बकरी के कारण किसान अत्यंत संकट में हैं। फसलों के नुकसान से आहत किसान आत्म हत्या करने को विवश हो रहे हैं। उक्त बातें, सांसद (राज्य सभा) राकेश सिन्हा ने बिहार के उप मुख्य मंत्री तार किशोर प्रसाद को लिखे पत्र में कही। आगे उन्होंने उप मुख्य मंत्री तार किशोर प्रसाद से विशेष आग्रह करते हुए कहा इस मुद्दे पर कृषि विभाग, वन विभाग और ज़िला पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाय। नहीं तो किसानों की स्थिति और भी दयनीय हो जाएगी। सांसद राकेश सिन्हा ने बिहार के उप मुख्य मंत्री तार किशोर प्रसाद को मकर संक्रांति कीशुभकामनाएं भी दी। दूसरी ओर, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने सांसद राकेश सिन्हा द्वारा किसानों के हित में नील बकरी से किसानों के फसल की बर्बादी से निजात दिलाने को लेकर समय रहते उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए कहा मुझे विश्वास है कि बिहार के उप मुख्य मंत्री तार किशोर प्रसाद अवश्य ही इसे संज्ञान में लेकर समस्या का समाधान करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129