मिशन मंगल के तहत कोविड टीकाकरण महा अभियान में हिन्दू मुस्लिम ने मिलकर दिखाई सक्रियता, उम्मीद से ज्यादा मिली सफलता

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

मिशन मंगल के तहत कोविड टीकाकरण महा अभियान में हिन्दू मुस्लिम ने मिलकर दिखाई सक्रियता, उम्मीद से ज्यादा मिली सफलता

निर्वाचन कार्य की तरह दिनभर होती रही मॉनिटरिंग, डीएम, डीडीसी भी निरीक्षण करते रहे

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। मिशन मंगल के तहत जिले में कोविड टीकाकरण महा अभियान आयोजित किया गया। महा अभियान के तहत 189 शहरी और ग्रामीण टीकाकरण सत्र स्थलों पर 40000 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभुकों को टीका का प्रथम अथवा द्वितीय डोज देने का लक्ष्य रखा गया था। खगड़िया के लोगों के अभूतपूर्व सहभागिता और सहयोग के चलते यह महा अभियान उम्मीद से भी ज्यादा सफल रहा।अधिकांश सत्र स्थलों पर टीका कर्मियों के दल सुबह 7:00 बजे तक पहुंच गए थे और सुबह से ही लोग पंक्तियों में खड़े होकर टीका प्राप्त करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। हिंदू और मुस्लिम दोनों संप्रदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर इस अभियान का लाभ उठाया। युवाओं और महिलाओं के साथ वृद्धों ने भी इस महा अभियान में अपनी सहभागिता दर्शाई और धैर्यपूर्वक पंक्ति में अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखाई दिए। लाभुकों ने द्वितीय डोज तो लिया ही, साथ ही बहुत से लाभुकों ने टीके का पहला डोज आज महा अभियान के अवसर पर लिया। टीका प्राप्त लोगों के चेहरे खिल उठे। प्रशासन एवं सरकार के द्वारा किये जा रहे जागरूकता अभियान का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया और लोग बिना किसी भय, संशय के टीका लेने के लिए इच्छुक दिखे। टीके संबंधी किसी भी अफवाह का कोई असर लोगों पर नहीं दिखाई पड़ा।निर्वाचन कार्य की तर्ज पर जिले के तमाम जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी महा अभियान की दिन भर सक्रिय मॉनिटरिंग किए और लगातार विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर टीका कर्मियों के साथ साथ लाभुकों का भी उत्साहवर्द्धन किए। अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किए। सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों, आशा-एएनएम के साथ स्थानीय स्तर पर प्रभावी लोगों के मोबिलाइजेशन हेतु चलाए जा रहे सतत प्रयासों और जन जागरूकता के चलते टीकाकरण महा अभियान व्यापक रूप से सफल सिद्ध हुआ।लाभुकों को टीका देने के साथ-साथइसकी डाटा एंट्री भी रियल टाइम में कराई जा रही थी। आज रात तक सत प्रतिशत डाटा एंट्री कर लिया जाएगा। बहुत से सत्र स्थलों पर अपराहन 2:00 बजे ही उपलब्ध कराए गए टीके की डोज समाप्त हो गई। कई सत्र स्थलों पर अतिरिक्त डोज उपलब्ध कराई गई। कुछ जगहों पर डोज समाप्त होने पर लोगों को खाली लौटना पड़ा। उन्हें आगामी दिनों में टीका उपलब्ध कराया जाएगा।जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष और उप विकास आयुक्त श्रीमती अभिलाषा शर्मा इस पूरे महा अभियान के दौरान इसकी मॉनिटरिंग करते रहे और आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को देते रहे। सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह के साथ तमाम वरीय स्वास्थ्य पदाधिकारी भी विभिन्न प्रखंडों में टीकाकरण की प्रगति का निरीक्षण किए। जिला कंट्रोल रूम के साथ अनुमंडल और प्रखंडों के कंट्रोल रूम भी पूर्णतः सक्रिय रहे और प्रत्येक घंटे लाभुकों की संख्या से अवगत होते रहे, जिन्होंने टीका ले लिया था। टीकाकरण की प्रगति का जायज़ा लेने के साथ समस्याओं के संबंध में भी कंट्रोल रूम द्वारा जानकारी प्राप्त की गई और यथोचित समाधान दिया गया। जिलाधिकारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों के टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने क्रिएटिव फोटो पोस्ट करने वाले मीडिया कर्मियों, पदाधिकारियों और नागरिकों को भी सम्मानित करने का फैसला लिया है। जिलाधिकारी ने महा टीकाकरण अभियान के सफलता पर खगड़िया के लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके अभूतपूर्व सहभागिता और समर्थन के चलते ही यह अभियान उम्मीद से बढ़कर सफल रहा है। लोगों के समर्थन से हम कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबला करने में तैयार और सक्षम हो पाएंगे एवं सफलतापूर्वक उसका सामना कर पाएंगे। उन्होंने इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129