पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री जायसवाल का निधन, शोकाकुल अवस्था में देश के कलवार समाज

Listen to this article

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री जायसवाल का निधन, शोकाकुल अवस्था में देश के कलवार समाज

देश के कोने कोने से मिल रहा शोक सन्देश

ANA/Rajendra Prasad

गोरखपुर। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व.) महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ संरक्षक, लायन बद्री जायसवाल जी का निधन 25 जून 2022 दिन शनिवार को गोरखपुर निवास पर करीब 12 बजे हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके जनस्थली व पैतृक निवास काशी में कल सुबह-सुबह होगा। स्व. मदन प्रसाद जायसवाल जी (लोकप्रिय सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ) के कार्यकाल के बाद सन् 2009 से 2013 तक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गरिमामई पद को उन्होंने सुशोभित किया था। उन्होंने समाज सुधार, सामाजिक कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण एवं महासभा नेतृत्व में अमूल्य योगदान दिया है, जो कभी भूलाया नहीं जा सकता है। वे पूरे जीवन समाज के लिए काम करते रहे | उनका निधन समाज की बहुत बड़ी क्षति है | संपूर्ण जायसवाल समाज आज शोकाकुल एवं दुःखी है | संपूर्ण भारतवर्ष से शोक संदेश निरंतर प्राप्त हो रहे हैं। अब तक के प्राप्त जानकारी के अनुसार – बालेश्वर दयाल जायसवाल, किशोर हेमराज जायसवाल, पन्ना लाल जायसवाल, मदन प्रसाद जायसवाल, हर्षा जायसवाल, उपेन जायसवाल (अहमदाबाद-गुजरात), सरला गुप्ता, पूरनचंद झारीवाल (जयपुर-राजस्थान), डॉ. अरुण मोहन भारावी (बक्सर-बिहार), पदुम नारायण जायसवाल (इलाहाबाद-उ.प्र.), धुवचंद जायसवाल (गोरखपुर-उ.प्र), अशोक जायसवाल, छोटेलाल गुप्ता (दिल्ली), सुभाष जायसवाल (धमतरी-छत्तीसगढ़), सतीश जायसवाल (कलकत्ता, प.बंगाल), बंसीलाल जायसवाल, सुनील जायसवाल (इन्दोर, म.प्र.), कैलाश चौधरी ( उदयपुर-राजस्थान), ऐस. पी. सुमन (हरियाणा), लोकेश जायसवाल (जयपुर), राकेश जायसवाल (पटना), जयंत कनाडे (नासिक), युवराज सुवलका (कोटा), कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा (खगड़िया, बिहार) तथा अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व.) युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य वर्धनम (दिल्ली) आदि ने दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और परिवार / परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान हेतु ईश्वर से प्राथना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000