अनुमंडल पदाधिकारी ने नवरात्र की रात्रि शहर भ्रमण कर जायजा लिया, पुलिस पदाधिकारी को दिया निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

अनुमंडल पदाधिकारी ने नवरात्र की रात्रि शहर भ्रमण कर जायजा लिया, पुलिस पदाधिकारी को दिया निर्देश

हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रहे – मनेश कुमार मीणा, आई ए एस, अनुमंडल पदाधिकारी

ANA./SONU VERMA

खगड़िया। मां दुर्गा मंदिर में नवरात्र में भक्ति के बयार बह रहे थे। मंदिरों के साथ – साथ सड़कों पर अप्रत्याशित भीड़ की जानकारी मिलते ही खगड़िया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, आई ए एस बिना लाव लश्कर के शहर भ्रमण को निकल पड़े और मां दुर्गा मंदिर एवं उसके आसपास तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को विशेष निर्देश देते देखे गए। नवरात्र की रात्रि अनुमंडल पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा बबुआगंज स्थित श्री बड़ी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन किये, नमन किये और प्रसाद ग्रहण किये।

श्री श्री 108 बड़ी काली महारानी जी, वार्ड नम्बर 04 स्थित मंदिर में अनुमंडल पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, आई ए एस एवं पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार वर्मा।

मंदिर परिसर में ही अनुमंडल पदाधिकारी ने बबुआगंज निवासी पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार वर्मा से मंदिर, पूजा पंडाल एवं आसपास के क्षेत्रों की अद्यतन जानकारी प्राप्त किये। तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी बबुआगंज स्थित श्री बड़ी काली मंदिर तथा श्री छोटी काली मंदिर गये, माता का दर्शन कर नमन किये और प्रसाद ग्रहण किये।

अनुमंडल पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के संग पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार वर्मा और नगर परिषद के ई0 रौशन कुमार भी उपस्थित थे। दुर्गा मंदिर में तैनात पुलिस सब इन्सपेक्टर अरविन्द कुमार को विशेष निर्देश देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा – हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रहे, असामाजिक तत्वों और गड़बड़ी फैलाने वालों पर पैनी निगाह रखें और त्वरित कार्रवाई करें । उन्होंने वहीं उपस्थित आमजनों से पंडाल परिसर को साफ – सुथरा रखने में डस्टबिन का ही प्रयोग करने का आग्रह किया और दुर्गा पूजा की शुभकामना भी दिया।

…………………………………………………………………………………………………………..

Click for more NEWS.    https://vaishalielectronicnews.com

Also on YouTube.      https://www.youtube.com/channel/UCsT3XD5XOlCCuKn1XPv2Ung

Also on Facebook.     https://www.facebook.com/Vaishali-Electronic-News-489126934873116

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129