महिला दारोगा माला कुमारी ने अप्रत्याशित ट्रैफिक जाम से लोगों को दिलाई मुक्ति

यातायात थाना का सृजन होते ही पुलिस पदाधिकारियों की हुई पोस्टिंग

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

महिला दारोगा माला कुमारी ने अप्रत्याशित ट्रैफिक जाम से लोगों को दिलाई मुक्ति

यातायात थाना का सृजन होते ही पुलिस पदाधिकारियों की हुई पोस्टिंग

पुलिस इंस्पेक्टर जय प्रकाश यादव बने यातायात थाना के थानाध्यक्ष

पुलिस अवर निरीक्षक रणवीर कुमार राजन बने द्वितीय प्रभारी

ANA/Arvind Verma

खगड़िया (बिहार)। ज़िला मुख्यालय का डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक पर चारों तरफ़ दो पहिया चालकों, थ्री व्हीलर चालकों, फोर व्हीलर चालकों द्वारा यत्र तत्र गाडियां लगाने, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने के कारण ट्रैफिक जाम हो जाने से सामान्य लोगों को भी आने जाने में परेशानी हो रही थी। नगर थाना को सूचना मिलते ही महिला दारोगा माला कुमारी अपने दल बल के साथ डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक पहुंची और देखते ही देखते जाम से लोगों को मुक्ति दिलाई। इस दौरान महिला दारोगा माला कुमारी को मनचले बाइकर्स पर सख्ती भी दिखानी पड़ी। इसकी चर्चा तेजी सेवशहर में फैल गई। मौक़े पर उपस्थित एक युवती दिव्या सिंहा ने मीडिया से कहा महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष प्रमाण दिखाई महिला दारोगा माला कुमारी। वैसे अब शीघ्र ही यातायात थाना कार्य करने लगेगी क्योंकी बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा), पटना द्वारा खगड़िया जिले में यातायात थाना का सृजन होते ही सुचारु रूप से संचालन करने हेतु पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने जिलादेश संख्या 1472/23 द्वारा पांच पुलिस पदाधिकारियों को पदस्थापित किया जिनमें पुलिस निरीक्षक जय प्रकाश यादव , थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक रणवीर कुमार राजन , द्वितीय प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक कौशल कुमार सिंह, कo अo निo, पुलिस अवर निरीक्षक शिव निवास कुमार, कo अo निo तथा उदय कुमार मंडल, कo अo निo। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि 24 घंटे के अन्दर नव पदस्थापन पर योगदान कर अनुपालन प्रतिवेदन से अधोहस्तक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129