मुंगेर के आयुक्त संजय सिंह भी पहुंच गए ग्राम पंचायत अमनी के जन संवाद में, ग्रामीणों की सुधि ले दिए निर्देश

डीएम, एसपी सहित दर्जनों ज़िला स्तरीय अधिकारियों ने दी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

मुंगेर के आयुक्त संजय सिंह भी पहुंच गए ग्राम पंचायत अमनी के जन संवाद में, ग्रामीणों की सुधि ले दिए निर्देश

डीएम, एसपी सहित दर्जनों ज़िला स्तरीय अधिकारियों ने दी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां

ANA/Arvind Verma

खगड़िया (बिहार)। संजय कुमार सिंह आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर की अध्यक्षता में मानसी प्रखंड के ग्राम पंचायत अमनी के उत्क्रमित हाई स्कूल परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और उनसे सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त किया गया। जन संवाद में जिलाधिकारी, खगड़िया द्वारा लोगों को सरकार के 44 विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारी के माध्यम से जानकारियाँ उपलब्ध करवायी गई। उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। जन संवाद के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने विभाग के द्वारा संचालित कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं जिसमें स्वास्थ्य, आवास योजना, पथ निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कोषांग, उत्पाद विभाग, मत्स्य, कल्याण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पीएचईडी, बैंकिंग, महिला सुरक्षा आदि योजनाओं का मुख्य रूप से संक्षिप्त जानकारी से अवगत कराया गया। जन संवाद में उपस्थित पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से डॉयल 112 की सुविधा एवं उसे बेहतर करने हेतु जनवरी 2024 तक मोटर साइकिल उपलब्ध कराए जाने के बारे में बताए । साथ ही महिला हेल्प डेस्क, साइबर क्राईम एवं थाना द्वारा बनाए गए पंचायत स्तरीय वॉट्स ऐप ग्रुप से लोगों को जुड़ने के प्रति जागरूक किया गया। जन संवाद की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उपस्थित ग्रामीणों से वार्तालाप किया गया। वार्ता के क्रम में लोगों द्वारा कई विषयों पर सरकार को धन्यवाद दिया साथ ही कुछ ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्या भी बताई गई जैसे- कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने स्कूल की ध्वस्त छत के पुनर्निर्माण करवाने हेतु मांग की, साथ ही पठन-पाठन के लिए भी कमरे की समस्या को दूर करने हेतु अनुरोध किया, विजय कुमार सिंह द्वारा जमीन का रसीद, परिमार्जन में त्रुटि, भू-अर्जन के मामलों में लाभुक को मुआवजा नहीं मिलने, जमीन की रसीद निर्गत नहीं होने संबंधी समस्या, पशु की बिमारी, पशु चिकित्सक की माँग, पशु अस्पताल की माँग, जीविका दीदी गुड़िया देवी ने आवास का पैसा नहीं मिलने की शिकायत की, लीला देवी ने बरसात के समय सड़क पर जलजमाव की समस्या बतायी, वार्ड संख्या 5 की जीविका दीदी आरती ने राशन में नाम काट जाने की शिकायत की, खाद की वास्तविक मूल्य से अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत, मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गत करने की समस्या एवं अधिक बिजली बिल की समस्या, आवास, दाखिल-खारिज आदि संबंधित विषयों की समस्याएं बतायी गयी। जन संवाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर द्वारा निदेश दिया गया कि राज्य स्तरीय सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ के प्रचार-प्रसार हेतु सूदूर क्षेत्रों में पैम्पलेट, बैनर आदि का प्रयोग कर जन-जागरूकता किया जाये, उन्होंने यह भी निदेश दिया कि लोगों की समस्याओं के निवारण हेतु प्राप्त आवेदन को जिलाधिकारी द्वारा विभागवार बाँटा जाये और अगर समस्या का समाधान जिला स्तर पर हो, तो जिला स्तर से किया जाये, यदि राज्य स्तर की समस्या हो, तो राज्य को पत्र प्रेषित किया जाये। इस जन संवाद के अवसर पर आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर संजय कुमार सिंह ,जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डे, पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, पीएचईडी के अभियंता, जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी के साथ काफी संख्या में महिलायें, पुरूष आदि उपस्थित थे। अंत में उप विकास आयुक्त द्वारा धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए जन संवाद कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129