22 जून की राष्ट्रीय बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आनेवाले प्रतिनिधियों के स्वागत हेतु हो रही जबरदस्त तैयारियां

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

22 जून की राष्ट्रीय बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आनेवाले प्रतिनिधियों के स्वागत हेतु हो रही जबरदस्त तैयारियां

दर्जनों समाजसेवी होंगे सम्मानित – अशोक चौधरी, स्वागताध्यक्ष

ANA/Arvind Verma

कटिहार। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा सत्र 25-28 की प्रथम उच्चाधिकार समिति की 22 जून की प्रस्तावित बैठक की सफलता हेतु स्वागत समिति के सदस्यों की बैठक अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मनोज चौधरी सह-संयोजक ने सूचित किया कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और आगत अतिथियों के सम्मान में पूरे शहर में बैनर, होर्डिंग आदि लगाए जा रहे हैं। पंकजेश चौधरी ने कहा कि समाज में आर्थिक, सामाजिक और चिकित्सा आदि क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए। सुशील कुमार भगत ने बताया कि समाज के सेवानिवृत्त राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को पुरस्कृत किया जाना चाहिए। स्वागताध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने सूचित किया कि इस हेतु वरिष्ठ जनों से विचार कर सूची बनाई गई है। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक अशोक चौधरी ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता हेतु तन, मन और धन से सहयोग करने वाले समाज बंधुओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्ति नन्दलाल जायसवाल, संस्थापक महासचिव, संतलाल जायसवाल, पूर्व महासचिव, मुखलाल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष, जवाहर प्रसाद जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष, अशोक कुमार चौधरी, पूर्व सचिव एवं संरक्षक,जयप्रकाश जायसवाल, राम बिलाश जायसवाल, भरत चन्द प्रसाद भगत, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक, बिभाष चन्द चौधरी, पूर्व विधायक बरारी एवं पूर्व अध्यक्ष, तार किशोर प्रसाद, सदर विधायक पूर्व उप मुख्य मंत्री, प्रेम नाथ जायसवाल, पूर्व विधायक, बरारी के अतिरिक्त अन्य सुझाव मिलने पर उनको भी शामिल किया जायगा, इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम की सफलता में आर्थिक, सामाजिक सहयोग करने वाले प्रमुख समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित निभाष चन्द चौधरी, दीपक जायसवाल, विद्यानन्द भगत, कुमार रवि, जयराम जायसवाल, मिथिलेश चौधरी, राज भगत, अनुज भगत, संजय चौधरी, रवि कुमार चौधरी, मनोज जायसवाल, रविंद्र भगत आदि अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अपनी अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129