भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने गृह मंत्री अमित शाह का किया भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने गृह मंत्री अमित शाह का किया भव्य स्वागत

गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा का बढ़ रहा कद तेजी से, पड़ेगा असर आगामी चुनाव में

ANA/Arvind Verma

बेगूसराय। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने गृह मंत्री अमित शाह का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। डॉ जायसवाल के कुशल नेतृत्व एवं इनके दिशा निर्देश में बिहार भाजपा का कद दिनों दिन पूर्व की अपेक्षा बड़ी तेजी से बढ़ रहा है, जिसका सुपरिणम आगामी विधान सभा चुनाव में दिखने को मिलेगा। यह मूल्यांकन वैशाली इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ की विशेष टीम द्वारा बिहार से की गई अंदरूनी जानकारी पर आधारित है। बेगुसराय ज़िले के बरौनी में देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “पूर्ण विकसित बिहार के माध्यम से पूर्ण विकसित भारत की रचना के लिए आने वाले चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ मोदी जी के नेतृत्व में #PhirSeNDASarkar सरकार बनानी है।” आयोजित क्षेत्रीय बैठक के दौरान पटना एवं मुंगेर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से अमित शाह ने संवाद किया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश महामंत्री संगठन भिखु भाई दलसानिया, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं सम्मानित नेतागण के साथ सम्मिलित हुआ। भाजपा की असली ताकत हमारे कार्यकर्ता बंधु हैं, जिनके जोश और समर्पण से स्पष्ट है कि हम प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनाएंगे। दूसरी तरफ़ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने एक विशेष भेंट में कहा बिहार में फिर से एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी। भाजपा के कार्यकर्ता रात दिन एक कर दिए हैं डबल इंजन की सरकार बनाने को लेकर। आगे डॉ जायसवाल ने कहा हमारे पीएम नरेंद्र की दूरदर्शिता और बिहार के प्रति उदारता दिखाने का भी आगामी चुनाव पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। चारों तरफ़ से मोदी, मोदी, मोदी की आवाज आ रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000