भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल पर हुई जेसीबी से पुष्प की वारिश, स्वागत में लगे रहे लोग

Listen to this article

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल पर हुई जेसीबी से पुष्प की वारिश, स्वागत में लगे रहे लोग

भाजपा की क्षेत्रीय बैठक को प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया संबोधित

ANA/S.K.Verma

पूर्णिया। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आम नागरिकों द्वारा जेसीबी से पुष्प की वारिश कर डॉ दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह फूल माला, अंग वस्त्र और बुके से अभिनन्दन कर खुशी का इजहार किया। निरीक्षण भवन में भी मंत्री का अधिकारियों सहित नेताओं ने स्वागत किया। पूर्णिया में आयोजित भाजपा पार्टी की क्षेत्रीय बैठक में सैकड़ों पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने अपने अभिवादन को स्वीकार करते हुए कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास का ही प्रतिफल है कि बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनी। विगत चुनाव में आपके द्वारा बहाया गया पसीना रंग लायेगा और बिहार में उद्योगों का जाल बिछेगा। देश के विभिन्न प्रदेशों से बड़े बड़े उद्योगपति बिहार के विभिन्न जिलों में बड़ी बड़ी उद्योग लगाने हेतु बिहार पहुंच रहे हैं। उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने आगे कहा हमारी सरकार उद्योगपतियों की पूरी सुरक्षा देने को प्रतिबद्ध है। घर घर कुटीर उद्योग स्थापित करने पर बल दिया जायेगा। इस कार्य में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जायेगी। आहूत बैठक को बिहार भाजपा प्रदेश महामंत्री भीखूभाई दिलसानिया ने भी संबोधित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000