भाजपा छोड़ जदयू की सदस्यता ग्रहण किया संतोष साह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Listen to this article

भाजपा छोड़ जदयू की सदस्यता ग्रहण किया संतोष साह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शरीक हुए विधायक बबलू मंडल, पन्ना लाल सिंह पटेल, रामचंद्र सदा तथा एमएलसी अफाक अहमद

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिले के शारदा फार्म हॉउस, बछौता में जनता दल ( यूनाइटेड) द्वारा आयोजित “कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम (2025–28)” में मुख्य अतिथि के रूप मे जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर भाजपा का साथ छोड़ संतोष कु.साह ने जद ( यू.)का दामन थामा। वहीँ प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने संतोष कु साह को सदस्यता दिलवाया। पार्टी ने इस पर भरोसा किया है एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के हाथों को मजबूत करेंगे। साह ने कहा हमारी सदस्य्ता युवा वर्ग के लड़कों की आवाज़ को बिहार के मुखिया नीतीश कुमार तक रखने मे हर संभव प्रयास करूँगा। साह के सदस्य्ता लेते ही जद( यू.) के कार्यकर्ताओं में एक उत्साह दिखा एवं सभी ने साह को बधाई एवं शुभकामनायें देने लगे। साह ने कहा -बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूँ! जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला जी एवं खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल के साथ- साथ सभी जद (यू. )के कार्यकर्ताओं का इनका प्यार और स्नेह से इतने बड़े मंच पर प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मुझे सदस्यता दिलाई, जिस तरह मुझ पर पार्टी भरोसा की है मैं शत प्रतिशत अपना योगदान दूंगा…। इस मौके पर जद( यू.) राष्ट्रीय महासचिव सह विधानपरिषद सदस्य अफाक अहमद , पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े , कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला , खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल , बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल , अलौली विधायक रामचंद्र सदा सहित पार्टी के हजारों अन्य नेता और स्थानीय कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000