दिवंगत छोटेलाल यादव के 11वीं पुण्य तिथि पर हुई तिथि भोज में शामिल हुए सैकड़ों स्कूली बच्चे

Listen to this article

दिवंगत छोटेलाल यादव के 11वीं पुण्य तिथि पर हुई तिथि भोज में शामिल हुए सैकड़ों स्कूली बच्चे

राजद ज़िला अध्यक्ष मनोहर यादव ने अपने पिता की पुण्य तिथि पर किया तिथि भोज का आयोजन 

छोटेलाल बाबू की प्रतिमा पर विधायक बबलू मंडल, पूर्व सभापति सीता कुमारी एवं राजद जिला अध्यक्ष मनोहर यादव ने किया माल्यार्पण

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने अपने पिताजी कर्मवीर स्व० छोटेलाल यादव के 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बापू मध्य विद्यालय के बच्चों को तिथि भोज का आयोजन कर बच्चों को खीर, पूड़ी, सब्जी, पुलाव तड़का आदि खिलाया। सर्वप्रथम सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी, ई० धर्मेंद्र कुमार, संजीव प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह, शिक्षाविद प्रभाकर झा, पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, गाँधी पार्क के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, बबलू कुमार,पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र गुप्ता,समाजसेवी मंटू यादव,शंकर सिंह,राजकुमार यादव,कुंजबिहारी पासवान आदि ने कर्मवीर स्व० छोटेलाल यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव अपने पिताजी, पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी अपने ससुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण औऱ पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पुण्यतिथि के अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने आसपास के वृद्धजन को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ,नागेन्द्र सिंह त्यागी, ई० धर्मेंद्र कुमार के द्वारा कुर्ता,धोती और जूता का वितरण करवाया। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि मैं अपने पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष आसपास के वृद्धजन को धोती ,कुर्ता और जूता देकर सम्मानित करता हूँ और मिठाई खिलाकर उनका मुह मीठा करवाता हूँ। अब तो मेरे पिताजी इस दुनिया में नहीं हैं।आसपास के वृद्धजन का ही सेवा कर अपने पिताजी को याद करता हूँ। बापू मध्य विद्यालय में पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित सदर विधायक बबलू मंडल, नागेन्द्र सिंह त्यागी, संजीव प्रकाश, राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव आदि द्वारा फलदार वृक्ष लगाया गया। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ,युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, ई०धर्मेंद्र कुमार, समाजसेवी संजीव प्रकाश ने कहा कि स्व०छोटेलाल यादव का समाज मे बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। वे श्यामलाल ट्रस्ट के ट्रस्टी रहते ट्रस्ट के असमाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमित किये भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर खगड़िया के बच्चों के लिए केन्दीय विद्यालय, दो डी ए वी स्कूल सीनियर विंग राजेंद्र नगर में एवं जूनियर विंग जे एन के टी विद्यालय के पास और श्यामलाल नर्सिंग स्कूल और मेडिकल कॉलेज को भूमि उपलब्ध करवाकर निर्माण करवाया।उनके द्वारा शिक्षा के लिए किये गये कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। तिथि भोज के आयोजन के लिए बापू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्रा और विद्यालय शिक्षा समिति के द्वारा राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव से अनुरोध किया था कि विभाग के निर्देश प्राप्त हुआ है कि बच्चों को पोषणयुक्त भोजन कराया जाय सौ दिन में कम से कम एक बार अपने आसपास के प्रतिष्ठित लोगों से किसी विशेष तिथि जैसे किसी महापुरुष के जयंती, अपने बच्चों के जन्मदिन ,शादी के वर्षगांठ आदि महत्वपूर्ण तिथि पर तिथि भोज का आयोजन कर स्कूल के बच्चों को भोजन कराया जाय। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने अपने पिता कर्मवीर स्व० छोटेलाल यादव के 11 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बापू मध्य विद्यालय के बच्चों को तिथि भोज का आयोजन कर भोजन कराया। बापू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्रा ने कहा कि मेरे अनुरोध को पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने तिथि भोज का स्वीकृति दिये जाने के बाद शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों को सूचित कर उनसे आदेश पाप्त कर तिथि भोज का आयोजन कराया।जो व्यक्ति तिथि भोज का आयोजन विद्यालय में बच्चों के लिए करते हैं उनको विद्यालय शिक्षा समिति के द्वारा वार्षिक बैठक में सम्मानित भी किया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000