सीएम नीतीश कुमार के आगमन को ले पहुंचे मुंगेर आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, निरीक्षणोपरांत दिए आवश्यक निर्देश

Listen to this article

सीएम नीतीश कुमार के आगमन को ले पहुंचे मुंगेर आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, निरीक्षणोपरांत दिए आवश्यक निर्देश

मुंगेर आयुक्त प्रेम सिंह मीणा का डीएम नवीन कुमार एवं एसपी राकेश कुमार ने बुके दे किया स्वागत

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का आगमन आगामी 13 मार्च को हो रहा है। इसको लेकर ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय हो गई है। जिले में चल रही विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। की जा रही तैयारियों की समीक्षा और स्थल निरीक्षण करने मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा का आगमन हुआ, जिनका स्वागत ज़िला पदाधिकारी नवीन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बुके भेंट कर किया। आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने ज़िले के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया। इस प्रकार मुख्य मंत्री के आगमन को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की ड्यूटी करने हेतु आदेश जारी कर दी गई है। दूसरी तरफ मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के स्वागत की तैयारियों के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं में पूरा जोश खरोश दिख रहा है, जिसमें जदयू, भाजपा, लोजपा (आर) तथा रालोम के कार्यकर्तागण शामिल हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000