दिशा की बैठक में सांसद राजेश वर्मा ने नल जल योजना में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया, जांच हुई, जांचोपरांत कार्यपालक अभियंता हुए निलंबित

Listen to this article
राजेश वर्मा, सांसद, खगड़िया

दिशा की बैठक में सांसद राजेश वर्मा ने नल जल योजना में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया, जांच हुई, जांचोपरांत कार्यपालक अभियंता हुए निलंबित

सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं – राजेश वर्मा, सांसद

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। सांसद राजेश वर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ( दिशा ) की बैठक में दिशा समिति के सदस्यों द्वारा खगड़िया के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता सरोज कुमार के खिलाफ सरकार की महत्वपूर्ण योजना नल जल योजना समेत जलापूर्ति योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। सांसद राजेश वर्मा ने बैठक में ही जिलाधिकारी को अभियंता के कार्यों की जाँच का आदेश दिया था।जिलाधिकारी ने अलग अलग प्रखंडो में जलापूर्ति योजना की जाँच विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों से करवाई जिसमें पाया गया कि खगड़िया, गोगरी ,चौथम, बेलदौर,मानसी एवं परबत्ता प्रखंडों में 193 योजनाओं की जांच में 19 योजनाएं बंद पाई गई। वहीं खगड़िया ,अलौली, बेलदौर, चौथम, मानसी एवं परबत्ता प्रखंडों के विभिन्न पंचायत के कई वार्डों में हर घर नल का जल योजना का परिचालन रखरखाव विभागीय मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। जिला पदाधिकारी खगड़िया स्तर से जांच के बाद बेगूसराय अंचल के अधीक्षण अभियंता द्वारा भी इन जलापूर्ति योजनाओं की पुनः जांच कराई गई। जिसमें पाया गया कि दो योजनाएं बंद थी। 1945 घरों में जल संयोजन कार्य नहीं कराया गया था। 1164 घरों में जलापूर्ति बाधित थी। जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित भी है कि कार्यपालक अभियंता की नकारात्मक भूमिका नजर आई है। इसके साथ ही CGRC पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा में भी पाया गया कि कार्यपालक अभियंता सरोज कुमार के स्तर से पोर्टल पर 476 शिकायतों के निष्पादन का प्रतिवेदन अपलोड हुआ था। विभागीय नियंत्रण कक्ष से सत्यापन के बाद कूल 84 शिकायतों का फीडबैक और असंतोषजनक पाया गया। जिसके कारण सभी 49 प्रमंडलों के विभागीय रैंकिंग में क्रिया 35 वें पायदान पर है। इसके बाद बिहार राज्यपाल के आदेश से अभियंता प्रमुख विशेष सचिव (मुख्यालय) नित्यानंद प्रसाद द्वारा लोक स्वास्थ्य प्रमंडल खगड़िया के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता सरोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सांसद राजेश वर्मा ने कहा की सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में गड़बड़ी और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000