त्रिदिवसीय वैशाली महोत्सव-2026 की तैयारियां जोरों पर, 31 मार्च से 02 अप्रैल तक होगा कार्यक्रम

Listen to this article
वर्षा सिंह, आई ए एस ज़िला पदाधिकारी , वैशाली

त्रिदिवसीय वैशाली महोत्सव-2026 की तैयारियां जोरों पर, 31 मार्च से 02 अप्रैल तक होगा कार्यक्रम

डीएम वर्षा सिंह ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अधिकारियों को दी आवश्यक निर्देश

ANA/Indu Prabha

हाजीपुर। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा वैशाली महोत्सव- 2026 के सफल आयोजन हेतु तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई है । जैन पंचांग के अनुसार महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला यह महोत्सव इस वर्ष आगामी 31 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय रूप में आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह पूर्व निर्धारित स्थल आम्रपाली होटल परिसर के समीप आयोजित होगा। संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, वैशाली एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी पर्यटन द्वारा आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोत्सव से पूर्व अभिषेक पुष्करणी की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
गणमान्य अतिथियों के स्वागत, कलाकारों एवं आगंतुकों के आवासन, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही महोत्सव में स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे तथा कृषि मेला का भी आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है, ताकि महोत्सव का आयोजन भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000