बनमा ईटहरी की थाना प्रभारी खुशबू कुमारी को एसपी हिमांशु ने किया लाईन हाजिर

Listen to this article

बनमा ईटहरी की थाना प्रभारी खुशबू कुमारी को एसपी हिमांशु ने किया लाईन हाजिर

डीएसपी कार्यालय के कर्मियों पर दिखाई थी धौंस, बोली मेरा भाई भी बेतिया में डीएसपी है

ANA/Arvind Verma

सहरसा। जिले के बनमा इटहरी की थाना प्रभारी खुशबू कुमारी को पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने डीआईजी आशीष कुमार के निर्देश में तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर नए थाना पदाधिकारी के रूप में कुंदन सहनी को जिम्मेवारी दिया। दरअसल बनमा इटहरी थाना की थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी द्वारा सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ कार्यालय पहुंचकर पुलिस कर्मियों को खुलेआम धमकी देने का मामला था। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च को थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी एसडीपीओ कार्यालय पहुंचीं और वहां मौजूद कर्मियों से तीखे लहजे में सवाल-जवाब करने लगीं। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर कहा, “तुम लोगों ने मेरा अंतिम प्रगति प्रतिवेदन क्यों नहीं निकाला, सबको बर्बाद कर दूंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि “मेरा भाई भी बेतिया में डीएसपी है,” और अधिकारियों को सबक सिखाने की बात कही। विगत 16 फरवरी को एसडीपीओ मुकेश ठाकुर द्वारा बनमा इटहरी थाना में लंबित मामलों की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान थानाध्यक्ष को कई मामलों की अंतिम प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था। हालांकि 14 मार्च को आयोजित क्राइम मीटिंग तक उन्होंने केवल एक ही मामले की अंतिम रिपोर्ट सौंपी, जबकि अन्य मामलों की रिपोर्ट लंबित रही। बार-बार निर्देश के बावजूद अद्यतन रिपोर्ट नहीं देने पर वरीय अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000