पूमरे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया दानापुर में ‘सृजन’ प्रेक्षागृह का उद्घाटन

Listen to this article

पूमरे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया दानापुर में ‘सृजन’ प्रेक्षागृह का उद्घाटन

ANA/Indu Prabha

हाजीपुर। छत्रसाल सिंह, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल द्वारा दानापुर स्थित सीनियर सेकेंड्री रेलवे स्कूल में, नवसृजित ‘सृजन’ प्रेक्षागृह का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थीं। यह प्रेक्षागृह वर्ल्ड क्लास लाइट और साउंड सुविधाओं वाला मल्टी पर्पस ऑडिटोरियम हॉल के साथ दो सौ (200) दर्शकों के बैठने की क्षमता, LED वीडियो वॉल, कुशन वाली सीट के साथ पुशबैक सीटिंग चेयर आदि सुविधाओं से सुसज्जित है तथा पूर्णत: वातानुकूलित है। इसके स्टेज की चौड़ाई 34 फीट है, जो कि मोटर से संचालित होनेवाले पर्दों से सुसज्जित है। महाप्रबंधक द्वारा मधुविहार रेल काॅलोनी का निरीक्षण भी किया गया एवं काॅलोनीवासी रेलकर्मियों के परिवारों से वार्ता किये एवं आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही महाप्रबंधक द्वारा दानापुर रेलवे काॅलोनी में टाईप -5 श्रेणी के 5 यूनिट क्वार्टर के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया। छत्रसाल सिंह, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल द्वारा नवनिर्मित मंडल भंडार डिपो, दानापुर का उद्घाटन किया गया तथा डिपो के प्रागंण में वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000