पारा विधिक स्वयंसेवक के चयन हेतु आवेदन करें 30 अप्रैल तक, साक्षात्कार 12, 13 और 14 मई को

Listen to this article

पारा विधिक स्वयंसेवक के चयन हेतु आवेदन करें 30 अप्रैल तक, साक्षात्कार 12, 13 और 14 मई को

ANA/S.K.Verma

खगड़िया। जिला विधायक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा नए सिरे से पारा विधिक स्वयंसेवक (पी०एल०वी०) के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है उक्त बात की जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव श्री चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार अंतर्गत नए सिरे से 100 परा विधिक स्वयंसेवक के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। खगड़िया, मानसी एवं अलौली प्रखंड से संबंधित पंचायत के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के लिए साक्षात्कार की तिथि दिनांक 12 मई 2026 को, गोगरी एवं परवत्ता प्रखंड से संबंधित पंचायत के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के लिए साक्षात्कार की तिथि दिनांक 13 मई 2026 को, चौथम एवं बेलदौर प्रखंड से संबंधित पंचायत के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के लिए साक्षात्कार की तिथि दिनांक 14 मई 2026 को निर्धारित की गई है। वैसे व्यक्ति जो मैट्रिक पास हो, भारत का नागरिक हो, शारीरिक दृष्टिकोण से स्वस्थ हो, उत्तम चरित्र का हो, समाज सेवा में अभिरुचि रखता हो, कोई सरकारी पद धारण ना करता हो आदि पारा विधिक स्वयंसेवक (पी०एल०वी०) हेतु आवेदन दाखिल कर सकता है। आवेदक से संबंधित सूचना व्यवहार न्यायालय खगड़िया, अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय गोगरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया, विधि के संग खगड़िया एवं गोगरी, सभी प्रखंड में स्थापित विधिक सहायता केंद्र आदि के सूचना पट्ट पर चिपकाया गया है। आवेदन आमंत्रण संबंधी सूचना एवं प्रपत्र व्यवहार न्यायालय, खगड़िया के वेबसाइट https://Khagaria.dcourts.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही प्राधिकार के सचिव द्वारा अपील किया गया है कि वैसे व्यक्ति जो समाज सेवा में रुचि रखते हैं अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें ताकि चयन पश्चात आप लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से आम जन की सेवा निःस्वार्थ भाव से कर सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000