राजस्व सेवा संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल स्थगित की, 4 मई से काम पर लौटेंगे कर्मचारी

Listen to this article

राजस्व सेवा संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल स्थगित की, 4 मई से काम पर लौटेंगे कर्मचारी

जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए लिया फैसला, सरकार को 2 महीने का समय

ANA/Arvind Verma

पटना। बिहार राजस्व सेवा महासंघ के तत्वावधान में गठित संयुक्त मोर्चा ने प्रस्तावित अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश (हड़ताल) को स्थगित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया है। यह हड़ताल 09 मई 2026 से शुरू होने वाली थी, जिसे अब फिलहाल टाल दिया गया है। संयुक्त मोर्चा ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रति पूर्ण आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए तथा व्यापक जनहित को सर्वोपरि मानते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, आम जनजीवन पर संभावित प्रभाव और प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए हड़ताल स्थगित की गई है। मोर्चा के सभी सदस्य 04 मई 2026 को अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर पुनः योगदान करेंगे। संगठन ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में, राजस्व सेवा संवर्ग को मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में जल्द ठोस कदम उठाएगी। संयुक्त मोर्चा ने विशेष रूप से भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित 11 सूत्री मांग पत्र (दिनांक 05 मार्च 2026) पर गंभीरता से विचार कर समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है। मुख्य मांगों में भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद को पूर्ण रूप से राजस्व विभाग के अधीन लाना और सेवा संवर्ग के सभी अधिसूचित पदों पर बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों की नियुक्ति या प्रभार सुनिश्चित करना शामिल है। मोर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि उसे सरकार की कार्यशैली और नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और वह संवाद के माध्यम से समाधान चाहता है। हालांकि, चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि दो महीने के भीतर मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती है, तो संयुक्त मोर्चा पुनः लोकतांत्रिक और वैधानिक तरीके से हड़ताल का रास्ता अपनाने को बाध्य होगा। संयुक्त मोर्चा ने सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000