खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने सीएम सम्राट चौधरी से मिल वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर की चर्चा

Listen to this article

खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने सीएम सम्राट चौधरी से मिल वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर की चर्चा

ANA/A.K.Verma 

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से शिष्टाचार भेंट कर अभिवादन किया। इस मुलाकात के दौरान जमुई के सांसद अरुण भारती एवं खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं के बीच वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर गहन एवं सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान बिहार से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया, जिनमें राज्य में विकास की गति को और तेज करने, आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उपाय शामिल रहे। साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीतियों, संगठनात्मक मजबूती तथा केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बिहार के समग्र विकास को नई दिशा देने पर भी सहमति बनी। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि जनहित सर्वोपरि है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सभी स्तरों पर मिलकर कार्य किया जाएगा। इस मुलाकात में राज्य के सर्वांगीण विकास और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का खगड़िया लोकसभा में सदैव सकरात्मक नजर रहता है अब खगड़िया लोकसभा क्षेत्र विकास के पर और तेज रफ्तार से विकास की गति बढ़ेगा यहाँ के किसानों एव युवाओ की आय एव रोजगार कैसे बढ़े उसके लिए सदा हम प्रयत्नशील है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000