मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी 05 मई को हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे मुंगेर, चौथम और अगुवानी घाट

Listen to this article

मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी 05 मई को हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे मुंगेर, चौथम और अगुवानी घाट

मां कात्यायनी का दर्शन कर चल रहे सौंदर्यकरण कार्य का सीएम करेंगे निरीक्षण

परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य की दादी मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम सम्राट चौधरी

ANA/Arvind Verma 

खगड़िया। जिले के परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य के दादी मां के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने बिहार सरकार के मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी आगामी 05 मई को पटना से पधार रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य मंत्री हेलीकॉप्टर से पटना से पहले मुंगेर पहुंचेंगे जहां बिहार योग विद्यालय गंगा दर्शन स्थल पर ज्योति मंदिर एवं छाया समाधि का भ्रमण एवं श्रीनिवास में स्वामी जी से भेंट कर पादुका दर्शन और आरती कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुंगेर से चौथम हेलीकॉप्टर से पहुंचकर मान कात्यायनी का दर्शन और मंदिर के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण भी करेंगे। पुनः चौथम से हेलीकॉप्टर से ही अगुआनी घाट पर पहुंच कर सुल्तानगंज अगुआनी घाट पुल का हवाई सर्वेक्षण करते हुए कार्य का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य के यहां आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में उनकी दादी मां के चित्र पर पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और पुनः पटना के लिए हेलीकॉप्टर से साढ़े तीन बजे प्रस्थान करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000