सीएम व केंद्रीय मंत्री के आगमन से पहले डुमरिया बुजुर्ग में प्रशासनिक हलचल तेज

Listen to this article

सीएम व केंद्रीय मंत्री के आगमन से पहले डुमरिया बुजुर्ग में प्रशासनिक हलचल तेज

सड़कें चमकाने से अतिक्रमण हटाने तक युद्धस्तर पर तैयारी

ANA/S.K.Verma 

परबत्ता। आगामी 5 मई को प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा और वीआईपी आगमन को लेकर परबत्ता प्रखंड का डुमरिया बुजुर्ग गांव पूरी तरह प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है। बिहार सरकार के वरिष्ठ नेताओं के संभावित आगमन से पहले गांव की तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। सड़क मरम्मत, सफाई अभियान, अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धांजलि सभा में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत एनडीए गठबंधन के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम परबत्ता विधानसभा के प्रथम विधायक स्व. त्रिवेणी कुंवर की पत्नी एवं वर्तमान विधायक बाबूलाल सौर्य की दादी स्व. चंद्रकला देवी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम से पूर्व गांव की प्रमुख सड़कों पर कालीकरण और मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया है।प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई। गोगरी अनुमंडलीय पदाधिकारी संजय कुमार, डीएसपी साक्षी कुमारी, बीडीओ संतोष कुमार पंडित, परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित कई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करते नजर आए। प्रशासन की सक्रियता से गांव में दिनभर हलचल बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, वहीं आयोजन स्थल के आसपास साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। परबत्ता विधायक बाबूलाल सौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से डुमरिया बुजुर्ग समेत आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र को कई बड़ी सौगातें मिल सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों बाद गांव में इतनी तेज गति से विकास कार्य होते दिखाई दे रहे हैं। दिन-रात चल रही तैयारियों को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और लोग इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर मान रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000