तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस का डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

Listen to this article
ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी सम्मानित होते हुए

तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस का डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर
किया उद्घाटन

ANA/Arvind Verma

भागलपुर। कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस का भव्य आयोजन अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय में आयोजित किया गया। तीन दिवसीय आयोजन में दृश्य एवं प्रदर्श कला प्रतियोगिता, विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। 4 मई 1773 को एक जिला के रूप में प्रकाश में आया भागलपुर जिला का 253 वें स्थापना दिवस के प्रथम दिन प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें कई विद्यालयों

प्रमोद कुमार यादव, वरीय पुलिस अधीक्षक सम्मानित होते हुए

के छात्र-छात्राओं के साथ साथ स्काउट गाइड एवं कलाकारों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने रवाना किया। प्रभात फेरी का समापन भागलपुर संग्रहालय में किया गया जहां बच्चों के साथ जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने कला-संस्कृति एवं इतिहास पर विस्तार से चर्चा की।जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भागलपुर संग्रहालय में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला परिषद के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, निदेशक एनईपी, जिला खेल पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता आदि कई जिला स्तरीय पदधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भागलपुर जिला अंग संस्कृति का केंद्र है, यहाँ कि हवा, और पानी सदा स्वच्छ होती है, जिले में कई प्रकार की संस्कृति एक साथ पलती और बढ़ती है, इस उत्सव को हम सभी को सेलेब्रेट करना चाहिए। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि भागलपुर का विक्रमशिला, जर्दालू आम, यहां की कला यहां की रेशम व कई वस्तुएं आकर्षण का केंद्र है। यह कला संस्कृति की धरती रही है। स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा के लिए आज भी लोग दूर-दूर से भागलपुर आते हैं। भागलपुर के लोगों को उन्होंने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में सभी को बताया कि “तीन दिवसीय जिला स्थापना दिवस में प्रभात फेरी, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी, मंजूषा प्रदर्शनी, महात्मा गांधी पर आधारित आर्टिस्ट कैंप, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक परस्तुति, अंग वंदन आदि कई प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है” प्रदर्श कला प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों ने पहले ऑडिशन दिया तदुपरांत चयनित प्रतिभागियों की प्रस्तुति मुख्य कार्यक्रम में की जा रही है। आज के प्रदर्श कला प्रतियोगिता में समूह लोक नृत्य की प्रस्तुति हुई, कल दिनांक 5 मई को समूह लोक गायन की प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वाहन 11 बजे से अंग संस्कृति भवन में किया जाएगा। कलाकार कैंप और कला प्रदर्शनी दूसरे एवं तीसरे दिन भी दर्शकों के अवलोकन के लिए लगी रहेगी। सभी प्रतियोगिताओं के चयनी प्रतिभागियों को आयोजन के तीसरे दिन भागलपुर के प्रमुख एतिहासिक स्थल बटेश्वर स्थान एवं विक्रमशीला महाविहार के भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000