खगड़िया के विकास को मिलेगी नई दिशा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सांसद राजेश वर्मा ने की मुलाकात 

Listen to this article

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई दिशा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सांसद राजेश वर्मा ने की मुलाकात 

ANA/Arvind Verma 

पटना। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान सांसद ने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से कोशी ,गंगा एव बागमती नदियों के कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की समस्या, किसानों की फसल मुवाबजा , स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं सुदृढ़ीकरण, तथा लोकसभा क्षेत्र के ग्रमीण सड़को , पुल- के कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने इन परियोजनाओं में तेजी लाने का अनुरोध किया । इसके साथ ही राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार तथा बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि खगड़िया के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उनकी गति को और तेज किया जाएगा, ताकि आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। मुलाकात के दौरान जमुई के सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रा०) के बिहार प्रभारी अरुण भारती भी उपस्थित रहे। सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि यह मुलाकात अत्यंत सुखद रहा है मुख्यमंत्री का खगड़िया के विकास के प्रति सकारात्मक भूमिका रहती है अब खगड़िया लोकसभा और भी सभी क्षेत्रों में विकास की गति और बढ़ेगा वही सांसद राजेश वर्मा ने ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में खगड़िया विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000