ज़िला स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों को लेकर डीएम, एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

Listen to this article

ज़िला स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों को लेकर डीएम, एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिला स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं जनभागीदारी पूर्ण बनाने पर विशेष जोर दिया गया। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी के साथ की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच राजस्व पर्चा, आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, लर्निंग लाइसेंस आदि का वितरण किया जाएगा। साथ ही, जिले के सभी दलित एवं महादलित टोलों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। शहर को आकर्षक रूप देने के लिए सभी सरकारी भवनों को नीली रोशनी से सजाया जाएगा तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिला स्तर पर शतरंज एवं हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत संध्या में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय एवं ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूर्ण करने तथा कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000