महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन के डाउन लाइन में बीओबीआर रेक का फुटप्लेट निरीक्षण किया

Listen to this article

महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन के डाउन लाइन में बीओबीआर रेक का फुटप्लेट निरीक्षण किया

ANA/Indu Prabha 

हाजीपुर। महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदू रानी दुबे के साथ आज 07 मई 2026 को गुरपा-गझडी घाट सेक्शन में बीओबीआर रेक का फुटप्लेट निरीक्षण किया। ग्रैंड कॉर्ड (जीसी) लाइन की शुरूआत लॉर्ड मिंटो ने 1906-07 में किया था जिसका एक भाग धनबाद मंडल का गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन है। यह रेलखंड चुनौतीपूर्ण है जिसमें 1ः80 का रूलिंग ग्रेडिएंट, तीन सुरंग, छोटी पहाड़ियां और ऊँचे टीले हैं । आजादी के पूर्व बने इस रेलखंड में टनल की उंचाई सीमित होने और अवरोध के कारण बीओबीआर वैगन का परिचालन पहले नहीं किया जाता रहा है । परंतु पूर्व मध्य रेल ने आई.आई.टी.-आई.एस.एम. धनबाद के साथ मिलकर टनल रीडिज़ाइन और डाइमेंशन बढ़ाने जैसी चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा किया और इसके फलस्वरूप डाउन लाइन में खाली बीओबीआर का परिचालन ट्रायल संभव हो सका है। इससे चुनौतीपूर्ण गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन में बीओबीआर रेक ऑपरेशन शुरू करने तथा बाढ़, बरौनी और सलाकाटी (नॉर्थईस्ट) एन.टी.पी.सी प्लांट्स के लिए वैगन टर्नराउंड में सुधार होगा। विदित हो कि इसके पहले गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन के रास्ते बाढ़, बरौनी एन.टी.पी.सी प्लांट्स हेतु कोयले का परिवहन बॉक्स-एन रेक द्वारा ही किया जाता है । अभी बीओबीआर रेक में धनबाद मंडल में कोयला लोडिंग के उपरांत इसे प्रधानखांटा-आसनसोल-झाझा के रास्ते बाढ़, बरौनी और सलाकाटी (नॉर्थईस्ट) एन.टी.पी.सी प्लांट्स हेतु कोयले का परिवहन किया जाता है । इसमें जीसी लाइन के तुलना में ज्यादा समय लगता है । वापसी में भी इसी रूट से खाली बीओबीआर रेक धनबाद मंडल को मिलता है। परंतु अब जीसी लाइन के गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन द्वारा बीओबीआर रेक की वापसी धनबाद मंडल को हो सकेगी । इससे वैगन टर्न राउंड में काफी कमी आएगी और रेक की उपलब्धता बढ़ जाने से ज्यादा लोडिंग संभव हो पाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000