डिजिटल साक्षर बनें – डॉ अरविन्द वर्मा

Listen to this article

डिजिटल साक्षर बनें – डॉ अरविन्द वर्मा

ANA/SONU VERMA

खगड़िया। आज हर क्षेत्र में डिजिटल इंडिया का वर्चस्व बढ़ा है। लोग, डिजिटल युग में जीने को बाध्य हो गयें हैं। अगर आप डिजिटली निरक्षर हैं, तो कहीं भी ठगे जा सकते हैं। इसलिए आवश्यक हो गया है कि आप डिजिटल साक्षर बनें। उक्त बातें, पोस्टल सोसायटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द कुमार वर्मा ने डिजिटल इंडिया सप्ताह के समापन पर मीडिया से कही।

आगे उन्होंने कहा पोस्टल सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में डिजिटल साक्षरता अभियान के दौरान रामचन्दा, मेहसौड़ी, संसारपुर, आवास बोर्ड, भगत टोला, कमलपुर आदि गांवों में जन सम्पर्क कर गरीबों, मजदूरों, कास्तकारों, रिक्शा चालकों को डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में हो रहे विकास के बारे में जानकारियां दी गई । आगे डॉ वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में डिजिटल इंडिया को विगत 01 जुलाई 2015 को लॉन्च किया था। इसका मूल कारण था- भ्रष्टाचार पर अंकुश लाना। अब छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वजीफा, किसानों को सब्सिडी का रूपया, आवास योजना का रूपया आदि सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किया जाने लगा हैं। इसलिए जरूरी है कि हर लोग डिजिटल साक्षर बनें ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000