जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय कार्यकरिणी की दो दिवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय बैठक शुरु

कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने दी शुभकामना

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय कार्यकरिणी की दो दिवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय बैठक शुरु

कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने दी शुभकामना

संगठन की मजबूती व विस्तारीकरण पर हुई चर्चा

ANA/Indu Prabha

प्रयाग राज। जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय कार्यकरिणी समिति की दो दिवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय बैठक का आयोजन सिविल लाइंस स्थित प्रयाग संगीत समिति के सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने की। कुल देव भगवान की आरती व वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अपने अध्यक्षीय भाषण में मनोज जायसवाल ने कहा समाज का सर्वांगीण विकास तभी होगा जब हमारे संगठन की एकता सुदृढ और मजबूत होगी। वैसे इस संगठन की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इसलिए सदस्यों की संख्या निरंतर तेजी से बढ़ रही है। आगे उन्होंने कहा संगठन से जुड़े हर सदस्यों का कर्तव्य है कि जहां रहें संगठन के हित की बात करते रहें और एक दूसरे से संवाद अवश्य स्थापित करते रहें। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से स्वजाति सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिसमें महिलाओं की भी भागीदारी रही। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तारीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन के हितार्थ सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। बैठक में उपस्थित सदस्यों में प्रमुख थे दुद्धी के रविन्द्र जायसवाल, सोनभद्र के रखी जायसवाल, लखनऊ से रामेश्वर गुप्ता, प्रयाग से सुनील जायसवाल, कन्याकुमारी से राज सिंग, गुजरात से अनिल जायसवााल, खगड़िया (बिहार) से मधुबाला जायसवाल  तथा जायसवाल क्लब, बिहार प्रदेश अध्यक्ष  गोविंद जायसवाल आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129