राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा को किया सम्मानित

Listen to this article

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा को किया सम्मानित

कलवार समाज को जगाने का कार्य करने वाले डॉ अरविन्द वर्मा का कार्य सराहनीय – डॉ दिलीप जायसवाल, राजस्व मंत्री

ANA/ S.K.Verma

पटना। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता, अखिल भारतीय वियाहुत कलवार महासभा के संगठन मंत्री सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। डॉ जायसवाल ने डॉ अरविन्द वर्मा के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना भी किए। मौके पर उपस्थित मीडिया से मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कलवार समाज के चहुंमुखी विकास के लिए अपने आपको समर्पित करने वाले डॉ वर्मा के कार्य अति सराहनीय हैं । कलवार समाज के युवा वर्गों को भी समाज के लिए निः स्वार्थ भाव से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि समाज में सामाजिक , साहित्यिक, सांस्कृतिक तथा राजनैतिक चेतना जागृत हो सके। डॉ जायसवाल ने कहा राजनीति से दूर रहकर भी डॉ वर्मा कलवार समाज को जगाने का कार्य वर्षों से कर रहे हैं, जो कबीले तारीफ़ है। डॉ वर्मा सामाजिक कार्यों के साथ साथ लेखन और पत्रकारिता के माध्यम से भी कलवार समाज के बीच अलख जगा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000