कलयुग में शिक्षकों और छात्रों के बीच बढ़ रही दूरियों को कम करने की आवश्यकता – अशोक वर्मा

 

कलयुग में शिक्षकों और छात्रों के बीच बढ़ रही दूरियों को कम करने की आवश्यकता – अशोक वर्मा

शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित व पुरस्कृत

ANA/Niket

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। अनुमण्डल मुखयालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर पुरैनी के गणेशपुर स्थित रेजिडेंशियल डीपीएस स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर समारोह का उद्घाटन करते हुए समाजसेवी अशोक कुमार वर्मा ने कहा कलियुग में शिक्षकों और छात्र छात्राओं के बीच की दूरियां बढ़ रही है जिसे कम करने की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षकों,शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरुक करनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा शिक्षक एक मोमबत्ती के समान है जो खुद जल कर लोगों को प्रकाश देती है। अशोक वर्मा ने कहा भारत के पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 05 सितम्बर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी में हुआ था। उन्हीं की याद में हमलोग टीचर्स डे के रुप में सेलिब्रेट करते हैं। उक्त अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अयोजन किया गया, जिसमें स्कूल की छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग नृत्य एवं संगीत प्रदर्शित कर दर्शकों का मन मुग्ध किया गया। उत्कृष्ट प्रस्तुति करने वाले छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को अशोक कुमार वर्मा ने सम्मानित और पुरस्कृत भी किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000