उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने किया अखिल भारतीय वियाहुत कलवार महासभा के 33 वें बलभद्र जयंती सह सम्मान समारोह का उद्घाटन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने किया अखिल भारतीय वियाहुत कलवार महासभा के 33 वें बलभद्र जयंती सह सम्मान समारोह का उद्घाटन

भगवान बलभद्र की हर रोज करें पूजा शक्ति मिलेगी – तार किशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री

कड़ी मिहनत करें , सफलता अवश्य मिलेगी – डॉ अरुण कुमार भगत, सदस्य, बी पी एस सी

शिक्षा पर अत्यधिक जोर दें – हेम नारायण साह, पूर्व विधायक

दिनेश भगत अध्यक्ष और सुशील वियाहुत महामंत्री निर्विरोध घोषित

ANA/Gaurav Verma

पटना। अखिल भारतीय वियाहुत कलवार महासभा के तत्वावधान में 33 वां बलभद्र जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय महाराणा प्रताप भवन के सभागार में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। भगवान बलभद्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व वेदोच्चारण के साथ पूजा अर्चना हुआ। यजमान बने ई० कपिल तथा सुप्रिया भगत। भगवान बलभद्र की आरती गान पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने मिलकर गाया। भक्तिमय वातावरण से सभागार मंदिर सा प्रतीत होते रहा। पूजन कर प्रसाद पान करने के उपरांत आम सभा का अयोजन किया गया, जिसमें सर्व सम्मति से कुछ प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें प्रमुख हैं आने वाले दिनों में होने वाले जनगणना में जाति में सिर्फ़ कलवार ही लिखना, सदस्यता अभियान चलाना, संगठन को मजबूत करना तथा महासभा को क्षति पहुंचाने वाले सदस्यों को चिन्हित कर यथासमय कार्रवाई करना आदि। महसभा के अध्यक्ष पद पर दिनेश भगत तथा महामंत्री पद पर सुशील कुमार वियाहुत को सर्व सम्मति से चयनित किया गया। तदुपरांत दोनों पदाधिकारियों को फूल माला से लाद दिया गया। बधाई देनेवालों का तांता लग गया। अयोजित समारोह का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, दिनेश भगत, सुशील कुमार वियाहुत, डॉ अरविन्द वर्मा, दिवाकर प्रसाद ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता दिनेश भगत ने की, जबकि मंच संचालन डॉ अरविन्द वर्मा एवं संगीता चौधरी ने की। उद्घाटनकर्ता उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं मुख्य अतिथि बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ अरुण कुमार भगत तथा पूर्व विधायक हेम नारायण साह का स्वागत गर्म जोशी के साथ किया गया। महामंत्री सुशील कुमार वियाहुत ने महसभा का लेखा जोखा एवं प्रगति प्रतिवेदन आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया,जिसे करतल ध्वनि से स्वीकार कर सहमति जताई गई। पूर्व महामंत्री रमेश प्रसाद द्वारा रचित बलभद्र वंदना का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने किया। प्रथम सत्र में बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ अरुण कुमार भगत ने डॉ अरविन्द वर्मा सहित दर्जनों लोगों को सम्मानित किया। द्वितीय सत्र में उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने डॉ अरविन्द वर्मा, संगीता चौधरी, नवल किशोर प्रसाद, प्रदीप कुमार भगत, डॉ संजय कुमार,विवेक कुमार, सुप्रिया भगत, दिवाकर प्रसाद, रमेश प्रसाद, दिनेश भगत, सुशील कुमार वियाहुत सहित कई लोगों को मोमेंटो, शाल देकर और रक्त दान करने वाले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने भगवान बलभद्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और समाज के कल्याण हेतु आशीर्वाद मांगा। अपने उद्घाटन भाषण में उप मुख्यमंत्री ने कहा भगवान बलभद्र की पूजा करने से शक्ति मिलती है, इसलिए हमलोगों को हर रोज, हर सुबह इनकी पूजा करनी चाहिए। समाज की प्रगति के लिए एकजुट रहने की आवश्यकता है। आज एनडीए की बिहार सरकार बढ़ता बिहार, विकसित बिहार बनाने के लिए कृत संकल्पित है। आगे उन्होंने कहा सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं और सरकार को सहयोग करें। मुख्य अतिथि बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ अरुण कुमार भगत ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं से कहा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मिहनत और एकाग्रचित होना जरूरी है। उन्होंने कहा हर युग में अच्छे और बुरे लोग रहे हैं। राम के साथ रावण और कृष्ण के साथ कंस का रहना हमें सिखाता है कि अच्छा करने वाले लोग अच्छा ही करेंगे। असामाजिक तत्त्व तो परेशान करेंगे, क्यों की उनका स्वभाव ही हो जाता है। अगर, लगातार परिश्रम करेंगे तो अवश्य सफलता मिलेगी। कलवार सेवक समाज के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा आज, भाई भाई में बनाव नहीं है। कभी कभी तो दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे तक हो जाते हैं, सिर्फ थोड़े स्वार्थ यथा जमीन , जायदाद, धन और दौलत के कारण ही। आगे डॉ वर्मा ने कहा भगवान बलभद्र और उनके अनुज भगवान कृष्ण दोनों भाई भाई के बीच प्रेम और प्यार को देखें और चिंतन, मनन कर अपने भाइयों के बीच परस्पर सहयोग करें और आपस में लड़ाई झगड़ा नहीं करने का संदेश लेकर अपने अपने घर जाएं तभी बलभद्र जयंती समारोह की सफलता होगी। पूर्व विधायक हेम नारायण साह ने कहा वियाहुत समाज के लोगों को शिक्षा पर अत्यधिक जोर देना चाहिए। व्यापार तो हमारा मुख्य पेशा है ही। व्यापार को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी शिक्षा बहुत जरूरी है। हर क्षेत्र में शिक्षा महत्वपूर्ण है। बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा हमें संगठित रहना है। वैवाहिक कार्यक्रम का भी अयोजन हुआ, जिसमें शादी योग्य लडके लडकियों का बायोडाटा मंच संचालक डॉ अरविन्द वर्मा तथा संगीता चौधरी द्वारा प्रसारित किया गया। देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शक व श्रोता आनंदित होते रहे। एस बी पी परिवार की तरफ से दिवाकर प्रसाद ने निःशुल्क मास्क का वितरण किया। महिला पुलिस खुशबू, पूजा प्रीति प्रियदर्शिनी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समारोह में बिहार, झारखंड, बंगाल आदि प्रदेश के वियाहुत समाज के लोगों ने भाग लिया। समाज के प्रमुख लोगों में प्रो० विष्णु दयाल साह, सीताराम भगत, ओम प्रकाश, प्रदीप भगत, दिवाकर प्रसाद, गणेश भगत, अमृत राज, ई० भोला भगत, अनिल कुमार, डॉ सुबोध कुमार, पटेल भगत, विजय शंकर प्रसाद, भोला भगत, ज्योति प्रसाद, इन्दिरा गुप्ता, कौशलेंद्र कुमार, सीताराम प्रसाद, नीरा गुप्ता, पूनम देवी, स्नेहलता देवी, वीणा रानी जायसवाल, रानी कुमारी सोनी, रौशन कुमार आदि की सहभागिता रही।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129