“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत सहायक डाक अधीक्षक अरुण मंडल ने पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा को सौंपा तिरंगा झंडा

केन्द्र सरकार की "हर घर तिरंगा" अभियान से तिरंगा फहराने के प्रति लोगों की ललक बढ़ी - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत सहायक डाक अधीक्षक अरुण मंडल ने पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा को सौंपा तिरंगा झंडा

केन्द्र सरकार की “हर घर तिरंगा” अभियान से तिरंगा फहराने के प्रति लोगों की ललक बढ़ी – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

डाक कर्मियों ने प्रभात फेरी निकाल लोगों को किया जागरुक, डाकघरों में तिरंगा मात्र 25 रूपए में उपल्ब्ध

ANA/Indu Prabha

खगड़िया ( बिहार)। केन्द्र सरकार की ओर से डाक विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ” हर घर तिरंगा ” अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाई जाएगी। अपने अपने घरों और दफ्तरों पर तिरंगा झंडा फहराने हेतु आम जनों को प्रेरित करने के उद्देश्य से डाककर्मियों ने प्रभात फेरी निकला और गगन भेदी नारे भी लगाए। खगड़िया डाक प्रमंडल (पूर्वी) के सहायक डाक अधीक्षक अरुण कुमार मंडल और अनुमंडल डाक निरीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार ने पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा को तिरंगा झंडा प्रदान कर “हर घर तिरंगा” अभियान की शुरुआत की। प्रभात फेरी की शुरुआत मुख्य डाकघर से निकला जो मेन रोड, एन ए सी रोड, स्टेशन रोड, डॉ राजेन्द्र चौक, थाना रोड और पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए मुख्य डाकघर वापस पहुंचा। पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा केन्द्र सरकार की “हर घर तिरंगा” अभियान से तिरंगा झंडा घर घर में फहराने के प्रति लोगों की ललक बढ़ी है। सहायक डाक अधीक्षक अरुण कुमार मंडल और डाक निरीक्षक पश्चिमी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से कहा ज़िले के प्रत्येक डाकघर (शहरी और ग्रामीण) में तिरंगा झंडा हर नागरिकों के लिए मात्र 25/- पच्चीस रुपए में पर्याप्त मात्रा में बिक्री हेतु उपलब्ध है। प्रभात फेरी में उपस्थित डाककर्मियों में प्रमुख थे उप डाकपाल मिथलेश कुमार, मनीष कुमार, बिपिन कुमार, विक्रम कुमार, मोo शहजादा आलम, सुजीत कुमार, रिंकू कुमारी, श्वेता कुमारी मुनी लाल साह, उमेश कुमार, पंकज पाण्डेय, शशि भूषण तिवारी, नीतीश कुमार तथा गुलशन कुमार आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129