खगड़िया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार हिलसा के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे

रहमत अली, सदर खगड़िया और रमेश कुमार गोगरी के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

खगड़िया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार हिलसा के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे

रहमत अली, सदर खगड़िया और रमेश कुमार गोगरी के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे

ANA/Arvind Verma

खगड़िया (बिहार)। बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा), पटना द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार (2013) का स्थानांतरण नालंदा जिलांतर्गत हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य बल, पटना के रहमत अली का स्थानांतरण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर खगड़िया के पद पर किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, धमदाहा, पूर्णिया के रमेश कुमार का स्थानांतरण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोगरी के पद पर किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) सारण सौरभ जायसवाल का स्थानांतरण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोध गया तथा अतिरिक्त प्रभार मंदिर परिसर सुरक्षा, बोध गया किया गया है। सनद रहे सुमित कुमार अपने कार्य काल में अपराधियों पर नकेल कसने, शान्ति व्यवस्था कायम रखने, गरीबों को न्याय दिलाने, गुंडागर्दी करने वालों को सबक सिखाने, सिविल पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर जमकर कार्य किया। अमित सुमित की जोड़ी के नाम से विख्यात सुमित कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित अनुराग के साथ मिलकर कार्य करने का एक अलग ही अंदाज था, परिणाम स्वरूप क्षेत्र में अमूमन शान्ति कायम रही। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा के अनुसार “अमित सुमित की जोड़ी” की कहानी फर्किया के इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। डॉ अरविन्द वर्मा ने सुमित कुमार के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कमना ईश्वर से करते हुए कहा अपने नए कार्य स्थल हिलसा, नालंदा को भी अपराध मुक्त करने में अपना योगदान अवश्य देंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129