जन आकांक्षा रैली से होगा लोक सभा चुनाव का शंखनाद – डॉ चन्दन यादव

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

[Total_Soft_Poll id=”8″]

जन आकांक्षा रैली से होगा लोक सभा चुनाव का शंखनाद – डॉ चन्दन यादव

रैली की भीड़ देख विरोधियों का उड़ जाएगा होश -गुड्डू पासवान

ANA/SONU VERMA

खगड़िया । पटना के गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली (03 फरवरी 2019) को सफल बनाने हेतु खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आमंत्रण रथ यात्रा दूसरे दिन अलौली प्रखण्ड के चातर, इचरूआ, अलौली चौक, रौन, हरिपुर, मेघौना आदि दर्जनों प्रमुख जगहों पर पहुंचा, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डाक्टर चन्दन यादव तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान का स्थानीय कांग्रेसियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव , गुड्डू पासवान, सुजय कुमार एवं अन्य

अलौली चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डा.चन्दन यादव ने कहा कि जन आकांक्षा रैली किसान का मान सम्मान की लड़ाई, मजदूरों, छात्र-छात्राएँ, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ा, अल्पसंख्यकों की आवाज प्रभावी तरीके से रखने के लिए तथा किसान से जुड़े मुद्दे कर्ज माफी, उसके पैदावार के न्युनतम समर्थन मूल्य , बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा लाने हेतु तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली में लाखों की संख्या में चलें। उन्होंने कहा कि देश के जनता के साथ विश्वासघात करने वाली राजग सरकार की नाकामी और हर मायने में विफलताओं का उजागर करने के साथ लोक सभा चुनाव का जन आकांक्षा रैली से ही शंखनाद किया जाएगा। हर जनोपयोगी वस्तुऐं की कीमत इतनी बढ़ा दी गई है कि महंगाई से आमजन की खुशियाँ लूट गई है। देश में बेरोजगारी बढ़ने से युवाओं का खुशियाँ लूट गई है। इसी का करारा जवाब आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को देना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने अपने संबोधन में कांग्रेस को एक विचारधारा बताते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किये गये तमाम विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए केंद्र की राजग सरकार के जनविरोधी नीति पर जमकर हमला बोला।

अलौली में पटना चलने के लिए आमंत्रित करते हुए जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान व अन्य

श्री पासवान ने कहा है कि पूरे भारत की जन आकांक्षा ओं में बिहार की जन आकांक्षा को भी आवाज देनेवाली इस विशाल रैली में जुटने वाली लाखों लोगों की भीड़ का हिस्सा बनने अलौली, खगड़िया से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेस समर्थकों व महागठबंधन के सहयोगी दलों के लोग 3 फरवरी 2019 को पटना चलने का हमारा विनम्र आग्रह स्वीकार करें। श्री पासवान ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की नादिरशाही शासन शैली से अघोषित आपातकाल की बदबू आ रही है। सत्ता के सिरमौर के इशारे पर शीर्ष सरकारी मशीनरियां बदले की भावना से काम कर रही है। नोटबंदी व जीएसटी से आमजन आहत हैं। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसलिए केंद्र की मोदी सरकार को जड़मुल से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा तभी देश में अमन चैन और सर्वांगीण विकास हो सकता है।

अलौली में राष्ट्रीय सचिव डा चंदन यादव के संग गुड्डू पासवान, गायत्री भारती व अन्य ।

उन्होंने दावे के साथ कहा कि रैली के भीड़ को देख विरोधियों का उड़ जाएगा होश। मुंगेर प्रमंडल अध्यक्ष सुजय कुमार ने अपील करते हुए है कि भारत की दुर्दशा से मुक्ति पाने के लिए देश के एक मात्र युवाओं, किसानों, छात्रों, महिलाओं के कल्याण के बारे में सोचने, काम करने वाले नेता राहुल गाँधी का ओजस्वी भाषण सुनने तीन फरवरी को पटना के गांधी मैंदान में जन आकांक्षा रैली में हजारों की संख्या में भाग लें। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो0 खतिबुर्र रहमान, कुन्दन कुमार सिन्हा, आमंत्रण रथयात्रा अभियान के संयोजक ई0 राजीव कुमार, बुद्धदेव प्रसाद यादव, मनोज कुमार मिश्र, प्रवक्ता अरूण कुमार अधिवक्ता, कांग्रेस जिला महासचिव कैलाश शर्मा, एन॰ एस॰ यू॰ आई॰ ई°के जिला अध्यक्ष शेख शहाबूल, रामचन्द्र प्रसाद यादव, शशिभूषण सिंह, इन्द्रकांत यादव, प्रशांत कुमार सुमन, अलौली प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद राम, राजनीति सिंह, नवीन यादव, कांग्रेस नेत्री गायत्री भारती, मीनी कुमारी, राजीव रंजन उर्फ गुड्डू, एससी/एसटी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर पासवान, रामविलाश पासवान, उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, रविन्द्र पासवान, प्रखण्ड अध्यक्ष नौशाद आलम, चन्दन कुमार यादव, राजद नेता सुवोध यादव, सुभाष रत्न अधिवक्ता, मुकेश प्रसाद यादव, जवाहर जयसवाल, सेवा निवृत्त शिक्षक अरूण कुमार एवं अवनी शर्मा आदि कांग्रेस नेताओं ने आमंत्रण रथ यात्रा के माध्यम से जगह-जगह नुक्कड़ सभा तथा जन संपर्क कर केन्द्रीय राजग सरकार पर जमकर विरोध जताते हुए रैली में भाग लेने का अनुरोध किया है।

Click for more NEWS.    https://vaishalielectronicnews.com

Also on YouTube.      https://www.youtube.com/channel/UCsT3XD5XOlCCuKn1XPv2Ung

Also on Facebook.     https://www.facebook.com/Vaishali-Electronic-News-489126934873116

Also on Twitter .        https://www.twitter.com/NewsVaishali

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129