वन महोत्सव पर समाहरणालय परिसर में डीएम व ज़िप अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

हर नागरिक, हर वर्ष लगाएं दो तीन पौधे - अमित पाण्डेय, डीएम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

वन महोत्सव पर समाहरणालय परिसर में डीएम व ज़िप अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

हर नागरिक, हर वर्ष लगाएं दो तीन पौधे – अमित पाण्डेय, डीएम

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। 74वें वन महोत्सव के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव एवं जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में वन प्रमंडल पदाधिकारी बेगूसराय क्षेत्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर जीविका दीदियां, छात्र-छात्राएं, पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। ज़िला परिषद अध्यक्षा, जिलाधिकारी, नगर परिषद खगड़िया के सभापति द्वारा दीप प्रज्वलित कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर इन्हें पौधे भी सम्मान स्वरूप दिये गये। नगर परिषद सभापति ने अपने संबोधन में कहा कि वन से बहुत से फायदे हैं। लोगों को वृक्षारोपण के प्रति सजग करने की जरूरत है ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने नागरिकों से प्रतिवर्ष 2-3 वृक्ष लगाने का आग्रह किया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि इस वर्ष खगड़िया में 4,73,448 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस महत्वाकांक्षी कार्य में वन प्रमंडल के अलावा मनरेगा, जीविका एवं शिक्षा विभाग भी सहयोग देगा। पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा है। जीविका के ग्राम संगठन भी पौधारोपण कार्य में सक्रिय हैं। शिक्षा विभाग द्वारा आज मध्य विद्यालय, गौड़ाशक्ति से वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और लक्ष्य की तुलना में 125% उपलब्धि का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसे जन-जन का अभियान बनाने का प्रयास करना है तथा व्यापक प्रचार प्रसार भी वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया जाना है। जिला परिषद अध्यक्ष ने लोगों से पेड़ लगाने और पेड़ बचाने की अपील करते हुए कहा कि शुद्ध पर्यावरण रहने के लिए वन एवं वृक्षारोपण की आवश्यकता है। उन्होंने भी लोगों से छायादार अथवा फलदार वृक्ष लगाने की अपील की। जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण के कार्यक्रम की सफलता के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। वृक्षों के चारों ओर गैबियन लगानकर नवरोपित वृक्षों को बचाने का निर्देश दिया। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान के सतत अभिश्रवण का भी निर्देश दिया। उन्होंने तटबंधों, सड़कों के किनारे तथा कृषि अनुपयोगी भूमि पर विशेष रूप से वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया। राज्य स्तरीय वन महोत्सव का सीधा प्रसारण भी समाहरणालय सभागार में उपस्थित लोगों ने देखा। मुख्यमंत्री, बिहार ने राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समाहरणालय परिसर में जिला परिषद अध्यक्षा कृष्णा कुमार यादव जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय, नगर परिषद खगड़िया के सभापति सुश्री अर्चना कुमारी, अपर समाहर्ता मोहम्मद राशिद आलम, उप विकास आयुक्त संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग, वन क्षेत्र पदाधिकारी, खगड़िया राजकुमार द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129