केन्द्र में मोदी की सरकार रहेगी, तभी बिहार की तरक्की व विकास होगा – नीतीश कुमार C.M

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

केन्द्र में मोदी की सरकार रहेगी, तभी बिहार की तरक्की व विकास होगा – नीतीश कुमार C.M

गरीब का राज कायम करो – राम विलास पासवान, केन्द्रीय मंत्री.

एक बार मोदी सरकार बनायें – सुशील मोदी, उप मुख्यमंत्री.

  • चिलचिलाती धूप में खड़े- खड़े न्यूज कवर करते रहे मीडिया कर्मी.

  • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सी.एम, डिप्टी सी.एम व केन्द्रीय मंत्री दिये भाषण,चप्पे-चप्पे में थी पुलिस.

ANA/SONU VERMA

खगड़िया। बिहार का बजट विगत 13 वर्षों के मेरे मुख्य मंत्रीत्व काल में दो लाख करोड़ से ज्यादा बजट बढ़ गया है। इस जिले में पहले मात्र 41 हाईस्कूल था, अभी 107 है और आने वाले दिनों में बढ़कर 130 हो जायेगा। कोशी नदी की चार धाराओं प्रफुल बनेगा। 947 करोड़ की लागत से 44 किलोमीटर तटबंध पर कार्य कराया जा रहा है। यह जिला बाढ़ ग्रस्त इलाका है। बाढ़ नियंत्रण के कई उपाय किये जा रहे हैं। टाउन प्रोटेक्शन स्कीम के तहत 11 करोड़ की लागत से कार्य कराया जा रहा है। पन्द्रह वर्षों से बिहार में पति-पत्नी का राज रहा। तेरह वर्षों से पूरा बिहार ही मेरा परिवार है। उक्त बातें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के लोजपा व राजग गठबंधन के प्रत्याशी चौधरी महबूब अली कैसर के समर्थन में आयोजित सभा में उपस्थित आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा।

केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान व मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को माला पहना कर स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, कंचन पटेल, शत्रुघ्न भगत व अन्य
केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तथा चौधरी महबूब अली कैसर को माला पहना कर स्वागत करते जदयू जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, बबलू मंडल, अरविन्द मोहन, सुनीत चौधरी व अन्य
चौधरी महबूब अली कैसर को जीत की अग्रिम माला पहनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चौधरी महबूब अली कैसर, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधायक पूनम देवी यादव, पूर्व विधायक सुनीता शर्मा, जदयू जिला अध्यक्ष सुनील कुमार तथा विधान परिषद सदस्य सोने लाल मेहता

आगे उन्होंने यह भी कहा देश हित में, बिहार के हित में देश और बिहार आगे बढ़े, इसके लिए केन्द्र में मोदी की सरकार रहेगी, तभी बिहार की तरक्की व विकास होगा। क्योंकि सेवा ही हमारा धर्म है। लोजपा सुप्रीमो व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा हम गरीब के आंखों की आंसू पोछना चाहते हैं। पूरे देश में जितनी तेजी से बिहार का विकास हो रहा है, कभी नहीं हुआ था। 25 – 26 वर्षों बाद दिल्ली में जो सरकार है वही सरकार बिहार में है। आगे उन्होंने कहा गरीब का राज कायम करो। अगले 2022 तक हर गरीब को पक्का का मकान मिलेगा। उन्होने प्रधान मंत्री के कार्य कलापों एवं उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा लोजपा प्रत्याशी कैसर अली को मोदी जी के नाम पर पुनः विजयी बनायें क्योंकि ये लड़ाई दिल्ली की लड़ाई है।

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को कार्यक्रम समापन के उपरांत हेलिकॉप्टर तक विदा करने के बाद वापस आते विधायक पूनम देवी यादव, पन्ना लाल पटेल तथा प्रत्याशी चौधरी महबूब अली कैसर
सुरक्षा कर्मियों के घेरे में मंच पर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार आमजन को सम्बोधित करते हुए । मंचासीन केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधायक पूनम देवी यादव, पन्ना लाल पटेल , लोजपा व राजग गठबंधन प्रत्याशी चौधरी महबूब अली कैसर व अन्य
मुख्य मंत्री नीतीश कुमार इसी हेलिकॉप्टर से पी डब्ल्यू स्कूल के मैदान में आये और गये
सभा स्थल पर टैंट में लोजपा कार्यकर्ता व अन्य

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा नरेन्द्र मोदी जी पिछड़े समाज से आते हैं। गरीब का बेटा है। इसलिए एक बार फिर मोदी सरकार बनायें। आज मोदी की ही देन है – चीन हो या पाकिस्तान भारत की तरफ टेढ़ी आंखों से नहीं देख सकता है। हमलोग ऐसा हिन्दुस्तान बनाना चाहते हैं, जो आतंकियों को पाताल से खोजकर सजा दे सके। सभा की अध्‍यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा तथा संचालन जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जदयू व भाजपा नेताओं ने माला पहना कर स्वागत किया।

पी डब्ल्यू स्कूल के मैदान के पीछे बाय पास रोड की ओर का गेट बंद कर पुलिसकर्मी तैनात
सुरक्षा में तैनात पुलिस बल टैंट में
पंडाल के अन्दर कार्यकर्ता, पब्लिक, पुलिस व अन्य । भाजपा , लोजपा व जदयू का लहराता झंडा
चिलचिलाती धूप में मीडिया कर्मी खड़े होकर न्यूज कवरेज करते हुए

मौके पर विधायक पूनम देवी यादव, पन्ना लाल पटेल, आर.एन.सिंह, विधान परिषद सदस्य सोने लाल मेहता, पूर्व विधायक सुनीता शर्मा, जदयू नेता अरविन्द मोहन, विक्रम यादव, लोजपा जिलाध्यक्ष मोo मासूम, युसूफ सलाहुद्दीन, बबलू मंडल, साम्बवीर, अशोक सिंह, भाजपा के रामानुज चौधरी, कंचन पटेल, शत्रुघ्न भगत, आलोक कुमार विद्यार्थी, सुनीत चौधरी तथा बाबू लाल शौर्य आदि मौजूद थे। चिलचिलाती धूप में खड़े- खड़े न्यूज कवर करते रहे मीडिया कर्मी थोड़े परेशान भी दिखे। चप्पे-चप्पे में तैनात थी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी। डी.एस.पी आलोक रंजन एवं टाउन थाना इनचार्ज पुलिस इंस्पेक्टर अविनाश चन्द्र मंच के इर्द-गिर्द काफी सक्रिय दिखे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से आये भाषण दिये और चले गये।  अंततः शांति व्यवस्था बनी रही ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129