मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी में मत्था टेक किया राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

Listen to this article

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी में मत्था टेक किया राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

पूर्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल भी रहे मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी के संग

ANA/Arvind Verma

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर, पटना साहिब पहुँचे। मुख्यमंत्री ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमिटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि गुरू की प्रेरणा से देश आगे बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। नीतीश कुमार ने बिहार का लंबे समय तक नेतृत्व करते हुये राज्य को आगे बढ़ाया है। हमलोगों ने बेहतर तरीके से 350वां प्रकाश पर्व मनाया है। यहां की संरचना को काफी बेहतर किया गया है। श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज की पूरे प्रदेश पर कृपा बनी रहे। राज्य समृद्ध हो, देश विकसित हो, यही हमारी कामना है। मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी के संग पूर्व मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल भी थे। उक्त अवसर पर पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारीगण, गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्यगण, सेवादार एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000