नारी शक्ति वंदन अधिनियम : विपक्ष ने राष्ट्रनीति के ऊपर स्वार्थ नीति को चुनना दुर्भाग्यपूर्ण – डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्व मंत्री

Listen to this article

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : विपक्ष ने राष्ट्रनीति के ऊपर स्वार्थ नीति को चुनना दुर्भाग्यपूर्ण – डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्व मंत्री

ANA/Arvind Verma

पटना । संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ जैसे क्रांतिकारी बदलाव की राह में बाधा उत्पन्न कर विपक्षी दलों ने अपनी महिला-विरोधी मानसिकता और राजनीतिक संकीर्णता का परिचय दिया है। उक्त बातें, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कही। आगे उन्होंने कहा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब देश की आधी आबादी को 33% प्रतिनिधित्व देकर सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अवसर आया, तो विपक्ष ने राष्ट्रनीति के ऊपर स्वार्थनीति को चुना। यह केवल एक संविधान संशोधन नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब था। उन्होंने यह भी कहा हमारा संघर्ष तब तक थमेगा नहीं, जब तक हर बेटी को उसका लोकतांत्रिक अधिकार और संसद में उसकी गरिमामयी जगह मिल नहीं जाती। नारी शक्ति का यह कारवां अब मंजिल तक पहुंच कर ही दम लेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000