खड़ी खाली पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से निकला धुआं, त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया

Listen to this article

खड़ी खाली पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से निकला धुआं, त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया

ANA/Arvind Verma 

हाजीपुर। आज प्रातः लगभग 05ः30 बजे सासाराम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 06 पर खड़ी गाड़ी संख्या 53212 डाउन सासाराम- पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त ट्रेन प्लेटफॉर्म पर स्थिर अवस्था में खड़ी थी तथा उस समय कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर उपस्थित रेलकर्मियों द्वारा धुआं निकल रहे कोच को 6.00 बजे अलग कर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। रेलकर्मियों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप इसपर 6.05 बजे पूर्णतः काबू पा लिया गया। घटना में किसी भी यात्री अथवा रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000