गंगा दशहरा पर कात्यायनी धाम पहुंचे आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा, जदयू नेताओं ने किया भव्य स्वागत

Listen to this article

गंगा दशहरा पर कात्यायनी धाम पहुंचे आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा, जदयू नेताओं ने किया भव्य स्वागत

नन्हकू मंडल टोला से कात्यायनी धाम तक नीतीश कुमार और रत्नेश सदा जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा इलाका

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा के खगड़िया आगमन पर जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया। पटना से शक्तिपीठ माता कात्यायनी धाम में पूजा-अर्चना के लिए जाते समय जिले के सीमावर्ती क्षेत्र एनएच-31 स्थित नन्हकू मंडल टोला के सैनिक ढाबा परिसर में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूरा इलाका नीतीश कुमार जिंदाबाद और रत्नेश सदा जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा। स्वागत कार्यक्रम में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल एवं निर्मला कुमारी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. शहाब उद्दीन, विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र महतो, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, जिला महासचिव फिरदोस आलम, पंकज चौधरी, अनुज शर्मा, राजवर्धन कुशवाहा, जयप्रकाश मौर्य, पार्वती देवी, गीता देवी, वंदना भारती, ईं. सैफ उद्दीन, गीता प्रसाद यादव एवं मिल्टन सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं संसारपुर ढाला, मानसी लोहिया चौक एवं कात्यायनी धाम में भी मंत्री रत्नेश सदा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इन स्थानों पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रामविलास महतो, उमेश सिंह पटेल, उदय प्रसाद सिंह, राजेश सिंह मुखिया, जिला महासचिव राजीव रंजन, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, मानसी नगर पंचायत अध्यक्ष रौशन कुमार, जदयू नेता गणेश पटेल,पवन पासवान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी राम, युवराज सिंह एवं वंशराज समेत अन्य नेता स्वागत में उपस्थित रहे। इसके बाद मंत्री रत्नेश सदा ने शक्तिपीठ माता कात्यायनी धाम पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ माता की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ एवं धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंत्री के काफिले की सुरक्षा एवं लाइजनिंग व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय नजर आया। सीमावर्ती क्षेत्र नन्हकू मंडल टोला से कात्यायनी धाम तक जिला आपदा पदाधिकारी सुश्री रीया कुमारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड दल-बल के साथ मुस्तैद दिखाई दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000