भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जरुर छौं पर खगड़िया कय बेटा छीये, किशनगंज में रहै छिये – डॉ दिलीप जायसवाल

डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष बिहार भाजपा
गृह मंत्री अमित शाह, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल तथा लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह सांसद राजेश वर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जरुर छौं पर खगड़िया कय बेटा छीये, किशनगंज में रहै छिये – डॉ दिलीप जायसवाल

देश के गृह मंत्री अमित शाह का डॉ दिलीप जायसवाल ने अपने गृह जिले में हृदय से किया स्वागत

ज़िले के चारों एनडीए समर्थित प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय बनाने का डॉ दिलीप जायसवाल ने किया आह्वान

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। अंगिका भाषा में जन समूह कय संबोधित करलका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल जन नायक कर्पूरी ठाकुर इंटर विद्यालय कय मैदान में। चुनावी सभा में मौजूद भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह कय अपन गृह ज़िला में डॉ दिलीप जायसवाल बोले हमरा आर कय बीच में एलखिन उनका हृदय से स्वागत। हम्में खगड़िया क बेटा छीये। रहे छिऐ किशनगंज में, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जरूर छौं। हमरा कहे में गर्व होय रहल छै, आज कानून कय राज बिहार में चैल रहल छै। हमरा याद छै, 2005 कै पहले

खगड़िया जिले के चारों एनडीए समर्थित प्रत्याशी बबलू मंडल, पन्ना लाल सिंह पटेल, रामचंद्र सदा  तथा बाबू लाल शौर्य

लालू कय जमाना में गोगरी जमालपुर घर से ननिहाल बेलदौर बैलगाड़ी से जाय रहियै और आज फोर लेन और छः लेन छै। यहै फरक छै लालू कय जमाना और एनडीए सरकार कय जमाना में। आगे डॉ जायसवाल ने कहा एनडीए पांच पांडव के तरह चट्टानी एकता के बीच विकसित बिहार के सपना को पूरा करै लेली आयल छिये। बिहार रफ़्तार पकड़ चुकी है। पुनः दो तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बन रही है। उक्त जन सभा में जिले के चारों एनडीए समर्थित प्रत्याशी बबलू मंडल, रामचन्द्र सदा, पन्ना लाल सिंह पटेल तथा बाबू लाल शौर्य मौजूद थे जिन्हें भारी बहुमत से विजय बनाने का आह्वान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने किया। लोजपा रामविलास पार्टी के सांसद राजेश वर्मा भी मंचासिन थे। खगड़िया के लाल डॉ दिलीप जायसवाल के अंगिका भाषा में भाषण सुनकर खगड़िया जिले की आवाम काफी प्रफुल्लित हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000