नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में
ली शपथ

ANA/G.K VERMA

पटना।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सातवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल श्री फागू चौहान ने राजभवन स्थित राजेन्द्र मंडप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह 4.30 बजे
अपराह्न में आयोजित किया गया। मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वालों में तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला कुमारी, संतोष कुमार सुमन, मुकेश सहनी, मंगल पाण्डेय, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ0 रामप्रीत पासवान,  जीवेश कुमार एवं  रामसूरत कुमार शामिल थे।

शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे0पी0 नड्डा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे,
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी0एल0 संतोष, सांसद एवं बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मॉझी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री डॉ० प्रेम कुमार सहित अन्य पूर्व मंत्रीगण, एन०डी०ए० के नवनिर्वाचित विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जन प्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय पदाधिकारीगण तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129