गुरूकृपा से ही ज्ञानलाभ सम्भव है -संत देवराहाशिवनाथ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

गुरूकृपा से ही ज्ञानलाभ सम्भव है -संत देवराहाशिवनाथ

ANA/S.K.Singh

आरा। जगदीशपुर के देवराहाधाम सियरुआं में होली के पूर्व संध्या पर परमपूज्य त्रिकालदर्शी विदेह संत श्रीदेवराहाशिवनाथदासजी महाराज के दर्शनार्थ श्रद्धालु भक्तों का दिनभर ताता लगा रहा।इस दौरान सामाजिक दूरी सहित कोरोना से बचाव हेतु सभी आवश्यक निर्देशों का पालन किया गया।इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए महराजश्री ने कहा कि आध्यात्मिक जगत में सदगुरू का विशेष महत्व एवम स्थान है।गुरु की कृपा के बिना ईश्वर को पाना असंभव है।जो गुरु से विमुख है वह कभी भी अपने आत्म और ईश्वर को नहीं जान सकता।गुरु और ईश्वर ब्रह्म तत्व के ही दो रूप या तत्व हैं।गुरुतत्व ईश्वरतत्व से अपेक्षाकृत अधिक महत्वपूर्ण इसीलिए है कि वही ईश्वर तत्व से जीव का साक्षात्कार कराता है।संतो,महात्माओ ने गुरुतत्व की महत्ता को अवर्णीय और अनिर्वचनीय कहा है।इस जगत में कोई ऐसा जीव नहीं जो गुरु से विमुख हो या गुरु के बिना ईश्वरलाभ किया हो।गुरु के बिना जीव को क्षणिक ईश्वरियानुभती हो सकती है परंतु ईश्वरलाभ नहीं।जैसे लकड़ी के दरवाज़े पर पेंट करने से पहले प्राइमर चढ़ाया जाता है और फिर उसके ऊपर पेंट।ऐसा पेंट दरवाजे के जीवनकाल तक बना रहता है। वहीं दूसरी ओर बिना प्राइमर चढाये यदि पेंट चढ़ाया जाय तो पेंट चढ़ तो जाता है और रंग चटख भी हो जाता है परंतु शीघ्र ही रंग झरकर बेरंग बदरंग हो जाता है।वैसे ही ईश्वरप्राप्ति के लिए सदगुरू की जरूरत है।सद्गुरु जीव को धीरे-धीरे सत्कर्म में प्रवृत्त कर परमात्मा से नजदीकीकरण करा देता है जिससे जीव धन्य हो जाता है।जो जीव गुरु के बताए मार्ग पर चलता है,गुरु को ध्यान में रखकर उठता-बैठता,चलता-फिरता है वह शिव को पाता ही नहीं बल्कि स्वयं शिव हो जाता है,’जीवम भवेत शिवम’।गुरु से विमुख हो कुतर्कों में उलझा जीव जन्म-जन्मांतर तक मारा-मारा फिरता है।कहा भी गया है,’गुरु के बिना सीखे योग,छीजे काया,बाढ़े रोग।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129