अब, आसानी से हो जाएगा अगुवानी घाट सम्पर्क मार्ग का निर्माण, अधिकृत जमीन पर हो गया बिहार राज्य पुल निर्माण निगम का कब्ज़ा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

अब, आसानी से हो जाएगा अगुवानी घाट सम्पर्क मार्ग का निर्माण, अधिकृत जमीन पर हो गया बिहार राज्य पुल निर्माण निगम का कब्ज़ा

वर्षों से लंबित कार्य की उपलब्धि पर सम्बंधित अधिकारियों को डीएम ने दी बधाई

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, खगड़िया जनक कुमार के नेतृत्व में अगुवानी घाट- सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे पुल के अगुवानी घाट संपर्क मार्ग के निर्माण में आ रही बाधा को दूर कराते हुए परबत्ता अंचल के पिपरा लतीफ मौजा की 2.16 एकड़ जमीन को कब्जा करके बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को दखल दिलाया गया। इससे पूर्व भी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को परबत्ता और गोगरी अंचल के विभिन्न पंचायतों में इस परियोजना के लिए अर्जित जमीन पर दखल दिलाया गया है। इसके साथ ही अगुवानी घाट संपर्क मार्ग के लिए अर्जित संपूर्ण जमीन का दखल बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को दिलाने का कार्य पूर्ण हो गया है। परबत्ता और गोगरी अंचलों में इस परियोजना के लिए कुल 282.2465 एकड़ जमीन अर्जित कर और खाली कराकर उस पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम का दखल दिलाया गया। इससे लगभग 21 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम कराने का रास्ता प्रशस्त हो गया। गंगा पुल के संपर्क मार्ग हेतु अधिकृत जमीन पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम का कब्जा हो जाने से संवेदक एसपी सिंगला फर्म को गंगा पुल के संपर्क हेतु आवश्यक फोरलेन सड़क बनाने में आ रही भूमि संबंधी कठिनाई दूर हो गई है और अब अगुवानी घाट संपर्क मार्ग हेतु सड़क निर्माण में तेजी आएगी। इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी जनक कुमार के साथ अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी सुभाष चंद्र मंडल, पुलिस उपाधीक्षक गोगरी मनोज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता गोगरी राहुल कुमार, एसडीएम गोगरी चंद्र किशोर सिंह, अंचलाधिकारी परबत्ता अंशु प्रशुन सहित परबत्ता थाना मड़ैया थाना, गोगरी थाना और पसराहा थाना के थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल मौजूद थी। पुलिस लाइन खगड़िया से भी पुलिस बल को इस कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भेजा गया था। विदित हो कि फोरलेन संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण के लिए संपूर्ण अधिगृहित जमीन के मुआवजा का भुगतान संबंधित रैयतों को पहले ही किया जा चुका था। अर्जित जमीन पर दखल करने से पूर्व सभी रैयतों की समस्याओं का समाधान किया गया था और उन्हें पर्याप्त समय भी दिया गया था। जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने इस बड़ी परियोजना हेतु शांतिपूर्ण ढंग से अर्जित जमीन का दखल बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को कराने के लिए कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी है और कहा कि वर्षों से लंबित अगुवानी घाट संपर्क मार्ग का दखल दिलाना एक बड़ी उपलब्धि है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129