कलवार सेवक समाज ने मनाई भगवान बलभद्र जयंती,चेयरमैन ने सरकार से की सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

कलवार सेवक समाज ने मनाई भगवान बलभद्र जयंती,चेयरमैन ने सरकार से की सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग

ANA/S.K.Verma

खगड़िया। कलवार सेवक समाज के तत्वावधान में बलभद्र जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार वर्मा ने भगवान बलभद्र की तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर पूजा अर्चना कर विश्व शान्ति और कृषकों की खुशहाली के लिए कृपा बनाए रखने की कामना किया। डॉ वर्मा ने भगवान बलभद्र जी की आरती ” ॐ जय बलभद्र हरे, प्रभु जय बलभद्र हरे अपने कुल की रक्षा, तू प्रभु नित्य करे, ॐ जय बलभद्र हरे… गाया। डॉ वर्मा ने कहा श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलभद्र को बलराम, बलदेव, हलधर और हलयुध जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को बलभद्र जयंती मनाई जाती है, जिसे हल षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। आगे उन्होंने कहा पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था, लेकिन उससे दो दिन पहले उनके शेषावतार ने बलभद्र के रूप में अवतार लिया था। बलभद्र जी को हलधर यानी हल धारण करने वाला माना जाता है, इसलिए उनके

कलवार सेवक समाज के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा

जन्मोत्सव को हल षष्ठी के नाम से जाना जाता है।भागवत पुराण के अनुसार, बलभद्र को शेषनाग का अवतार माना जाता है, जो भगवान विष्णु के हर अवतार में उनके साथ धरती पर अवश्य आते हैं। द्वापर युग में शेषनाग ने भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलभद्र के रूप में अवतार लिया था। इस दिन पुत्रवती महिलाएं अपने पुत्रों की दीर्घायु और खुशहाली के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूजन करती हैं। इस व्रत को करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। डॉ वर्मा ने केंद्र सरकार से मांग किया है कि बलभद्र जयंती के दिन सरकारी सार्वजनिक छुट्टी घोषित किया जाय और भगवान बलभद्र के नाम पर डाक विभाग द्वारा एक डाक टिकट जारी किया जाय। उक्त अवसर पर इन्दु प्रभा, बेला कुमारी, सदर अस्पताल के हेल्थ काउंसलर अभिलाष, शंकर वर्मा, गौरव वर्मा, अजय वर्मा, महेश्वर चौधरी, निकेत, राजा वर्मा तथा अशोक वर्मा आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129